×

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बिहार में चुनाव प्रचार दौरा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज शाम से बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटने जा रही हैं। यह उनका तीसरा दौरा है, जिसमें वह 12 से 15 विधानसभाओं को संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी होंगे। जानें उनके प्रचार कार्यक्रम के बारे में और किस-किस विधानसभा में वह जनसभाएं करेंगी।
 

मुख्यमंत्री का प्रचार अभियान

-मुख्यमंत्री रोड शो और जनसभाओं में भाग लेंगी


नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता आज शाम से बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुट जाएंगी। मुख्यमंत्री तीन दिनों तक एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगी। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सहयोगी दलों के नेता, पार्टी के प्रत्याशी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जनसभाओं के साथ-साथ रोड शो में भी हिस्सा लेंगी।


यह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बिहार में चुनाव प्रचार के लिए तीसरा दौरा होगा। इस तूफानी दौरे में वह 12 से 15 विधानसभाओं को संबोधित करेंगी। जिन विधानसभाओं में वह रोड शो और जनसभाओं को संबोधित करेंगी, उनमें 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। मुख्यमंत्री सोमवार शाम को पटना पहुंचेंगी, जहां वह रात को बंकिपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी।


मुख्यमंत्री जिन विधानसभाओं में चुनाव प्रचार, जनसभाएं और रोड शो करेंगी, उनमें चार नवंबर को सिवान, बड़हरिया, बैकुंठपुर और अन्य विधानसभा शामिल हैं। पांच नवंबर को उनका प्रचार गौराबोड़ाम, अरवल, गयाजी शहर और औरंगाबाद विधानसभाओं में होगा। आगामी छह नवंबर को मुख्यमंत्री भागलपुर, वारसलीगंज, हिसुआ और दिनारा विधानसभाओं को संबोधित करेंगी। छह नवंबर की रात को मुख्यमंत्री के नई दिल्ली लौटने की संभावना है।