मुजफ्फरनगर में सड़क दुर्घटना: RAF की 12 महिला जवान घायल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बस के डिवाइडर से टकराने से रैपिड एक्शन फोर्स की 12 महिला जवान और एक कांस्टेबल घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानें इस घटना के बारे में और जानकारी।
Jul 19, 2025, 13:50 IST
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा
मुजफ्फरनगर, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बस के डिवाइडर से टकराने के कारण रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 12 महिला जवान और एक कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना जानसठ रोड पर हुई। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि घायलों में संगीता, सुशीला, पुष्पा, संतोष, सीमा, मोनी, अनीता, निधि, रेखा, कृष्णा, उषा और रेशा शामिल हैं। 13वां घायल बस चालक मुन्नीलाल है।
दिनेश चंद्र बघेल ने जानकारी दी कि सभी घायलों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुन्नीलाल के पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जबकि अन्य महिला जवानों को मामूली चोटें आई हैं।