बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA की जीत की ओर, JDU ने बढ़त बनाई
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और परिणाम स्पष्ट होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझानों में NDA को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जिसमें NDA 192 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस बार JDU को सबसे अधिक लाभ होता नजर आ रहा है। पिछले चुनाव में 43 सीटों पर सिमटी JDU अब 84 सीटों के साथ एक प्रमुख पार्टी बनती दिखाई दे रही है। इससे नीतीश कुमार की सरकार की वापसी की संभावना बढ़ गई है।
बिहार के प्रमुख चेहरे: तेजस्वी यादव राघोपुर से NDA के उम्मीदवार सतीश यादव से पीछे चल रहे हैं, जबकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से आगे चल रहे हैं। रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है, जबकि निर्दलीय और अन्य चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 67.10% मतदान हुआ, जो 2020 विधानसभा चुनाव से लगभग 10% अधिक है।