भाजपा ने फालता में पहली बार जीती चुनावी लड़ाई
फालता चुनाव परिणाम: भाजपा की ऐतिहासिक जीत
भाजपा उम्मीदवार ने 1.09 लाख वोटों से की जीत
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के फालता क्षेत्र में रविवार को हुए चुनाव परिणामों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 1.49 लाख से अधिक वोट प्राप्त कर 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की। सीपीआई (एम) के शंभूनाथ कुर्मी 40 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। टीएमसी के जहांगीर चौथे स्थान पर रहे, जिन्होंने चुनाव से हटने का निर्णय लिया था।
फालता में भाजपा की यह पहली जीत है, जो 74 साल के इतिहास में दर्ज की गई है। इस जीत के साथ भाजपा की कुल सीटों की संख्या बंगाल में 208 हो गई है, जबकि टीएमसी को केवल 80 सीटें मिली हैं।
फालता में 21 मई को हुई थी रिपोलिंग
फालता में 21 मई को 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया गया था। इस बार मतदान में लगभग 2% की वृद्धि देखी गई, जिसमें कुल 88.13% मतदान हुआ। पहले 29 अप्रैल को यहां 86.71% मतदान हुआ था।
इस सीट पर आधिकारिक रूप से छह उम्मीदवार थे, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के जहांगीर खान ने मतदान से कुछ दिन पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि, उनकी ओर से लिखित सूचना नहीं दी गई थी। रीपोलिंग के दौरान EVM में उनका नाम और चुनाव चिह्न मौजूद था.