×

हिसार : ट्रैफिक कानूनों का पालन करना जीवन की रक्षा के लिए जरुरी : विजेंद्र सिंह

 


साइबर क्राइम के शिकार हो रहे लोग, जागरूकता बेहद जरूरी

हिसार, 27 फरवरी (हि.स.)। शहर के दयानंद महाविद्यालय में स्थायी भविष्य के

लिए युवा विषय पर सात दिवसीय एनएसएस कैंप के तीसरे दिन की शुरुआत प्रार्थना और योगा

के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी से अवगत करवाने

के लिए मुख्य वक्ता के तौर पर ट्रैफिक पुलिस से एएसआई विजेंद्र सिंह पहुंचे। एएसआई विजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को अपने संबोधन में कहा कि ट्रैफिक हादसे

हमारी गलती की वजह से होते हैं,इसलिए हमें यातायात संबंधी साधनों का प्रयोग करते समय

यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। दुपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर

सीट बेल्ट अवश्य पहनना चाहिए।मोबाइल का उपयोग करते समय वाहन न चलाएं।

इसके अलावा साइबर साइबर जांच प्रभारी नरेश कुमार भी कार्यक्रम में पहुंचे।

उन्होंने स्वयंसेवकों को साइबर क्राइम संबंधित घटनाओं और साइबर क्राइम से बचने के तरीकों

से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अगर आपके साथ साइबर क्राइम होता है तो आप साइबर पुलिस

हेल्पलाइन नंबर 1930 और सीईआईआर पोर्टल पर पुलिस से मदद ले सकते हैं। वर्तमान में लोग

साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं, इसलिए हमें इसके लिए जागरूक होना बेहद जरूरी है।

शिविर में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका महाविद्यालय

के शिक्षकगण डॉ. वलेरिया सेठी तथा प्रो. मंजू शर्मा ने निभाई।

मेहंदी प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान पर रितिका, द्वितीय स्थान प्रीति, तृतीय स्थान पर वंशिका रही। इसके अलावा

कल हुई स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर डॉ. सुरुचि

शर्मा और डॉ. आदित्य कुमार पहुंचे। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अन्नु,

द्वितीय स्थान पर प्राची, तृतीय स्थान पर अंकिता और पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान

पर रितिका, द्वितीय स्थान पर गरिमा, तृतीय स्थान पर रिशिता रही। इस दौरान कार्यक्रम

अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह, चेतन शर्मा, डा. छवि मंगला मौजूद रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर