सगर राति दीप जरय कथा गोष्ठी को लेकर प्रमंडलीय पुस्तकालय में बैठक आयोजित
सहरसा, 26 फ़रवरी (हि.स.)। प्रमंडलीय पुस्तकालय सुपर बाजार में मैथिली शब्द लोक के तत्वावधान में 29 मार्च को आहूत मैथिली कथा गोष्ठी 'सगर राति दीप जरय' के 'कथा भारती' के सफल आयोजन से संबद्ध एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की रूप रेखा पर गम्भीरता पूर्वक विमर्श किया गया।
'कथा भारती' का आयोजन प्रमंडलीय पुस्तकालय में किया जाएगा।ज्ञात हो कि गुवाहाटी में हुए कथा गोष्ठी के एक सौ बीसमें आयोजन में सहरसा के प्रतिनिधियों ने सहरसा के लिए गोष्ठी का प्रस्ताव दिया था जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया था।उसी आलोक में आयोजन की सफलता को लेकर आज कवि कथाकार मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई।जिसमें डॉ निक्की प्रयदर्शिनी, डॉ कमल मोहन चुन्नू,फ़िल्म निर्देशक मनोज श्रीपति, रणविजय राज,ललन झा,शैलेन्द्र शैली,मुख्तार आलम,दिलीप कुमार झा आदि मैथिली साहित्यानुरागी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मिथिला की हृदय स्थली कोशी प्रमंडल मुर्द्धन्य साहित्यकार एवं आत्म बलिदानी क्रान्तिकारियों की धरती माना जाता है।इस क्षेत्र में प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित ज्योतिष बलदेव मिश्र पंडित छेदी झा द्विजवर प्रो मायानंद मिश्र प्रो मनोरंजन झा महाप्रकाश साकेतानन्द एवं राजकमल चौधरी सहित अन्यान्य साहित्यकारों की धरती है।यहां कण कण मे धार्मिक अध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्व के स्थल पौराणिकता के प्रमाण मौजूद है।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार