शपथ लेने के बाद अररिया आगमन पर मंत्री विजय कुमार मंडल का होगा नरपतगंज में स्वागत
अररिया 27 फरवरी(हि.स.)।
सिकटी के विधायक विजय कुमार मंडल को कैबिनेट मंत्री के रूप में आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय मिला है।जिससे अररिया जिलावासियों में खुशी की लहर है।अररिया जिला बाढ़ग्रस्त इलाका है और प्राकृतिक आपदा से कराहने वाला है।विजय कुमार मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने खुशी जाहिर की।मंत्री बनने के बाद विजय कुमार मंडल का पहली बार शुक्रवार कल अररिया आगमन होगा।जिसका अररिया जिला में प्रवेश करने वाले मार्ग नरपतगंज के रायगंज में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगंज में हजारों की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मंत्री विजय कुमार मंडल का स्वागत करेंगे।
इधर विधायक विजय कुमार मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाए जाने पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, प्रताप नारायण मंडल, उपाध्यक्ष नवीन यादव, उदय शंकर उदय,अंजूलता झा,जिला मंत्री विजय विश्वास, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश राज,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव,सुंदरनाथधाम के मंडल अध्यक्ष महेश साह, कुर्साकांटा दक्षिणी अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, बरदाहा मंडल अध्यक्ष कुमुद झा, सिकटी मंडल अध्यक्ष गणेश शंकर राय, कालियागंज मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर, कनकलता झा,फारबिसगंज नगर अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार मिंटू आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर