×

भोपाल : मंत्रालय के सरदार पटेल पार्क में 3 मार्च को होगा राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान

 




भोपाल, 27 फरवरी (हि.स.)। राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र गीत वन्दे मातरम एवं राष्ट्र गान जन गण मन का सामूहिक गायन 3 मार्च को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। 1 एवं 2 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन 3 मार्च को होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर मंत्रालय समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकारी दफ्तरों में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन का आयोजन किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत