Newzfatafatlogo

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, मोदी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर नौतनवा में 'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान' का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा का हिस्सा है, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक और भाजपा के जिला महामंत्री ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारियों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद थी। जानें इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में और कैसे यह महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाएगा।
 | 
स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, मोदी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन


महराजगंज से रिपोर्ट :: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर "स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान" की शुरुआत की गई।


इस कार्यक्रम का उद्घाटन नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने मिलकर किया।


इस अवसर पर अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि "सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग है और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नियमित निगरानी की जाती है।"


कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र, डॉ. पारस नाथ, डॉ. श्रीराम वर्मा, बीपीएम हरिनाथ यादव, बीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही, अशोक, निशार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कंचन, कार्यकत्री मालती, पुष्पांजलि, गीता, मंजू, मीरा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर विजय चौरसिया


स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, मोदी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, मोदी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम