अनमोल गगन मान ने राजनीति से लिया संन्यास, AAP विधायक ने दिया इस्तीफा

अनमोल गगन मान का राजनीतिक संन्यास
अनमोल गगन मान का राजनीतिक संन्यास: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अनमोल गगन मान ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। खरड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक के इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया है और इसे सत्ताधारी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
अनमोल गगन मान ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारी मन से मैंने राजनीति छोड़ने का निर्णय लिया है। मैंने स्पीकर को विधायक पद का इस्तीफा भेज दिया है। कृपया इसे स्वीकार करें। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे विश्वास है कि पंजाब सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।” इस महत्वपूर्ण निर्णय से चार दिन पहले, 15 जुलाई को उन्होंने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी।
ਦਿਲ ਭਾਰੀ ਹੈ, ਪਰ ਮੈਂ ਸਿਆਸਤ ਛੱਡਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ।
ਮੇਰਾ MLA ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਸਪੀਕਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਹੋਇਆ ਅਸਤੀਫਾ ਸਵੀਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।
ਮੇਰੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਹਨ । ਮੈਨੂੰ ਓਮੀਦ ਹੈ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ਤੇ ਖਰੀ ਉਤਰੇਗੀ |— Anmol Gagan Maan Sohi (@AnmolGaganMann) July 19, 2025
उन्होंने केजरीवाल के साथ मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।” उल्लेखनीय है कि अनमोल ने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और 2022 के चुनाव में पहली बार खरड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं। इसके अलावा, उन्होंने कैबिनेट मंत्री का पद भी संभाला था। राजनीति में आने से पहले, वह एक पंजाबी गायक और मॉडल भी रह चुकी हैं।