क्या मौनी रॉय बनेंगी वरुण धवन की मां? ट्रेलर पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
फिल्म का ट्रेलर हुआ लॉन्च
नई दिल्ली: फिल्म 'है जवानी तो ईश्क होना है' का ट्रेलर शनिवार को मुंबई में एक भव्य इवेंट में पेश किया गया। हालांकि, ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं।
कास्टिंग पर चर्चा
चर्चा में अनोखी कास्टिंग
फिल्म की कहानी से ज्यादा मौनी रॉय की कास्टिंग चर्चा का विषय बन गई है। उन्हें वरुण धवन की 'नकली मां' के रूप में पेश किया गया है, जो फैंस को हैरान कर रहा है।
उम्र का फासला
सिर्फ 1 साल का अंतर और मां का रोल?
मौनी रॉय की उम्र 40 वर्ष है, जबकि वरुण धवन हाल ही में 39 वर्ष के हुए हैं। इस छोटे से उम्र के फासले के कारण दर्शक उन्हें वरुण की मां के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
Mouni roy as his fake mother how is it even believable? https://t.co/t9FOVsLJqD
— rads🫰🏻 (@moranacaine_) May 23, 2026
कास्टिंग चॉइस पर उठे सवाल
फिल्म की कहानी में मौनी रॉय, वरुण की असली मां नहीं हैं, बल्कि एक 'किराए की मां' का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर से यह स्पष्ट है कि यह किरदार कॉमेडी और सिचुएशनल ड्रामा के लिए बनाया गया है, लेकिन फिर भी नेटिजन्स इस कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं।
यूजर्स का गुस्सा
सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
ट्रेलर के रिलीज होते ही X और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'वरुण धवन की मां के रोल में मौनी रॉय? क्या मजाक है!' वहीं, एक अन्य ने कहा कि यह सिचुएशन स्क्रीन पर बिलकुल भी विश्वसनीय नहीं लग रही है।
मौनी की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में
मौनी रॉय हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं, जहां उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार के साथ रिश्ते के खत्म होने की जानकारी दी थी।
रिलीज डेट में बदलाव
रिलीज डेट को लेकर कन्फ्यूजन
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की इस फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव किया गया। पहले यह 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 22 मई 2026 कर दिया गया।
फिल्म की नई रिलीज डेट
टल गई रिलीज डेट
हालांकि, जब 'टॉक्सिक' की रिलीज टल गई, तो मेकर्स ने 'है जवानी तो ईश्क होना है' को फिर से 5 जून 2026 पर शेड्यूल कर दिया। अब देखना होगा कि यह अनोखी कॉमेडी दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
