Newzfatafatlogo

तुलसी विवाह 2025 की शुभकामनाएं: प्रेम और समृद्धि का पर्व

तुलसी विवाह 2025 का पावन पर्व आज मनाया जा रहा है, जो भगवान विष्णु और तुलसी जी के मिलन का प्रतीक है। इस दिन को विशेष रूप से सुख, शांति और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर इस अवसर को मनाते हैं। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं दिल को छू लेने वाले संदेश, कोट्स और शुभकामनाएं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। जानें इस पर्व का महत्व और इसे कैसे मनाना है।
 | 
तुलसी विवाह 2025 की शुभकामनाएं: प्रेम और समृद्धि का पर्व

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं 2025

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं 2025: आज का दिन तुलसी विवाह का पावन अवसर है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन तुलसी जी का विवाह भगवान विष्णु के रूप शालिग्राम से हुआ था। इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।


तुलसी के पौधे को इस दिन दुल्हन की तरह सजाया जाता है और प्रतीकात्मक रूप से विवाह का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि इस विवाह से घर में सुख, शांति, संतान सुख और धन की वृद्धि होती है। लोग एक-दूसरे को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं देकर अपनों की खुशी और मंगल की कामना करते हैं। यदि आप भी किसी खास को ये सुंदर संदेश भेजना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं दिल को छू लेने वाले संदेश, शुभकामनाएं और कोट्स:


तुलसी विवाह की शुभकामनाएं संदेश, कोट्स, और शायरी

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं


मृदुल हवा संग भजन बजे,
आंगन में दीप जलें।
तुलसी-श्याम का मिलन पावन,
हर मन में प्रेम के फूल खिले।


तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं


गन्‍ने के मंडप सजाएंगे हम,
विष्‍णु-तुलसी का विवाह रचाएंगे हम,
आप भी खुशियों में शामिल हों,
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम।
तुलसी विवाह 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं


हरि को तुम अति प्‍यारी,
श्‍याम वर्ण सुकुमारी,
प्रेम अजब है उनका,
तुमसे कैसा नाता,
हमारी विपदा हरो तुम,
कृपा बस तुम्‍हारी हो।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं


तुलसी अमर है, पूज्य महान,
हरि संग होता इसका मान,
शुभता, सौभाग्य का देती वरदान,
तुलसी विवाह पर शुभ अरमान।
हरि के संग तुलसी का नाता,
सदियों से चलता आया है,
इस मिलन का पावन मौका,
सौभाग्य का दीप जलाया है।
तुलसी विवाह की बधाई


दीप जलें जब तुलसी तले,
सुगंध उठे मन के मिले,
हरि संग तुलसी का यह संगम,
देता सुख-शांति हर जनम।
तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई


तुलसी विवाह की शुभकामनाएं 2025

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं


पवित्र मिलन का दिन है आज,
गूँजे हर मंदिर में भक्‍ती के साज।
तुलसी संग विष्णु का ब्याह रचेगा,
जीवन को नया रंग मिलेगा।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं


शालिग्राम से ब्याही तुलसी रानी,
सजे भक्ति की अनोखी कहानी,
हर मन में उल्लास, हर द्वार सजाया,
तुलसी विवाह का पर्व आया।
तुलसी विवाह 2025 की शुभकामनाएं


हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान है,
जिस घर में होती हैं तुलसी,
वो घर स्‍वर्ग समान है।
तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई


तुलसी का विवाह आया रे,
हर आंगन में साज सजाया रे।
शालिग्राम संग ब्याही तुलसी,
भक्ति का सागर छाया रे।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं


भक्ति के रंग में रंगा आज संसार,
तुलसी विवाह का सुहाना त्यौहार,
शालिग्राम संग हुआ जब मिलन,
खुशियों से भर गया हर जनमन।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं


आंगन में सजे तुलसी का द्वार,
गूंजे हरि नाम बारंबार,
मां लक्ष्मी का रूप सुहाना,
लाए घर में सौभाग्य का खजाना।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं


सबसे सुंदर वो नजारा होगा,
दीवारों पर दियों की माला होगी
हर आंगन में सजेगा मंडप
श्‍याम की बांसुरी बाजेगी
और डोली में मां तुलसी विराजेगी।


तुलसी विवाह की शुभकामनाएं 2025

तुलसी विवाह 2025 के इस पावन दिन पर ये दिलकश संदेश भेजकर अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाएं। भगवान विष्णु और माता तुलसी का आशीर्वाद भी मिलेगा। तो फटाफट मोबाइल उठाएं और अपनों को तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं दें।