Newzfatafatlogo

NIA ने CPI (माओवादी) नेता CP मोईदीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने CPI (माओवादी) के नेता CP मोईदीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें उन्हें UAPA और IPC के तहत गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। मोईदीन, जो वेस्टर्न घाट्स स्पेशल जोनल कमेटी के सचिव थे, पर सुरक्षा बलों पर हमले की योजनाएं बनाने का आरोप है। इस लेख में जानें उनके बारे में और NIA की जांच के विवरण के बारे में।
 | 
NIA ने CPI (माओवादी) नेता CP मोईदीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

NIA Chargesheet Against CP Moideen

NIA Chargesheet Again CP Moideen: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने CPI (माओवादी) के नेता CP मोईदीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट हैदराबाद की अदालत में प्रस्तुत की गई है। इसमें मोईदीन पर UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम), 1967 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मोईदीन पर देश में छेड़ने जैसा गंभीर आरोप भी लगा है। NIA की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मोईदीन WGSZC में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।


कौन हैं CP मोईदीन?


जानकारी के अनुसार, मोईदीन वेस्टर्न घाट्स स्पेशल जोनल कमेटी (WGSZC) में सचिव के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने यह पद सितंबर 2023 में संभाला था। इससे पहले संजय दीपक राव इस पद पर थे, जिनकी गिरफ्तारी के बाद मोईदीन को यह जिम्मेदारी मिली। मोईदीन PLGA दस्तों की देखभाल करते थे, जिसमें नए सदस्यों की भर्ती से लेकर अपनी माओवादी विचारधारा का प्रचार करना शामिल था। उन पर आरोप है कि वह केरल-कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर सुरक्षा बलों पर हमले की योजनाएं बनाते थे।




आगे की खबर अपडेट की जा रही है…