जालंधर ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार
जालंधर में लूटकांड का खुलासा
जालंधर - भार्गव कैंप में स्थित विजय ज्वेलर्स लूटकांड के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम कुशल, गगन और करण हैं।
पुलिस की विशेष टीमों ने की कार्रवाई
लूट के बाद से कमिश्नरेट पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की खोज में जुटी थीं। जांच के दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी अजमेर की ओर भाग गए हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम राजस्थान भेजी गई, जिसने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
आधिकारिक जानकारी का इंतजार
हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, मामले की पूरी जानकारी और बरामदगी से संबंधित विवरण जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किया जाएगा।
View this post on Instagram
हाल ही में जालंधर के भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स शोरूम में कुछ दिन पहले हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया था और कई टीमें पंजाब से बाहर भी भेजी गई थीं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि लूट में शामिल अन्य व्यक्तियों और बरामदगी की जानकारी प्राप्त की जा सके।
