मोदी सरकार का नया नियम: उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या में कटौती
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में बदलाव
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में नया नियम: पिछले तीन महीनों में घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतों में दो बार वृद्धि के बाद, मोदी सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस बदलाव का प्रभाव देशभर में 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों पर पड़ेगा। दरअसल, सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या को प्रति वर्ष 9 से घटाकर केवल 4 कर दिया है। इसका मतलब है कि अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4 सस्ते सिलेंडर ही मिलेंगे।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत, लाभार्थियों को LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती थी। अब, उन्हें 9 की बजाय सिर्फ 4 सिलेंडरों पर यह सब्सिडी मिलेगी। पांचवे सिलेंडर के लिए उन्हें सामान्य दर चुकानी होगी। सरकार का कहना है कि यह कटौती तुरंत प्रभाव से लागू होगी। हालांकि, जनवरी, फरवरी और मार्च में प्राप्त सिलेंडरों को नए नियम के तहत नहीं गिना जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी एक वित्तीय वर्ष के लिए होती है, जो अप्रैल से शुरू होती है। लाभार्थी अप्रैल 2026 से मार्च 2027 के बीच 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।
