राहुल गांधी का बेगूसराय में अनोखा चुनाव प्रचार, तालाब में तैरते हुए मछली पकड़ी
राहुल गांधी का बेगूसराय दौरा
बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान, कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बेगूसराय में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। इस मौके पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे तालाब में तैरते और मछली पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी उपस्थित थे।
बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है।… pic.twitter.com/8EecHux9m7
— राहुल गांधी (@RahulGandhi) November 2, 2025
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, 'बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनका काम जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। लेकिन, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है। बिहार की नदियां, नहरें, तालाब और उनमें जीवन बसाते मछुआरे, प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। उनके अधिकारों और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं।'
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने बेगूसराय में मछुआरा समुदाय से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की।
इस दौरान VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी भी मौजूद रहे।
हम बिहार के मछुआरा समुदाय के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए हर कदम पर साथ खड़े हैं।
बिहार pic.twitter.com/RYbgDAZH66
— कांग्रेस (@INCIndia) November 2, 2025

बिहार