लॉस एंजेलेस में भीड़ पर तेज रफ्तार कार का हमला, 20 से अधिक घायल

लॉस एंजेलेस में भयानक हादसा
लॉस एंजेलिस: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शनिवार की सुबह एक गंभीर घटना घटी। ईस्ट हॉलीवुड क्षेत्र में एक तेज गति से चल रही कार ने भीड़ में घुसकर 20 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया। इस दुर्घटना में 8 व्यक्तियों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।
लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, यह घटना सैंटा मोनिका बुलेवार्ड पर हुई। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वाहन की गति अत्यधिक थी और यह अचानक सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि सूचना मिलते ही कई एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह घटना एक दुर्घटना थी या किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था या जानबूझकर भीड़ में घुसने का प्रयास किया था।