नई कार्यकारिणी का गठन: प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नौतनवां इकाई में बदलाव
प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन
महराजगंज ब्यूरो: प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नौतनवां तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को तहसील मुख्यालय के एक निजी सभागार में जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर गहन चर्चा की गई।
चुनाव प्रभारी संरक्षक राहुल त्रिपाठी और सहायक चुनाव अधिकारी संगठन मंत्री बृजेश गुप्ता ने कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली।
नई कार्यकारिणी में अतीक अहमद और शिवव्रत मिश्र को संरक्षक, आलोक जोशी को अध्यक्ष, राजा अग्रहरि को महामंत्री, सुदेश त्रिपाठी और अरविंद जायसवाल को उपाध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ को संगठन मंत्री, कृष्णा गुप्ता को संयुक्त मंत्री, सतीश यादव को कोषाध्यक्ष और विनोद पटवा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त, दिनेश जायसवाल, आशीष गुप्ता, पुनीत अग्रहरि, श्रवण यादव और अभिषेक रौनियार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा, “प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज पत्रकारों की आवाज है। हमारा संगठन हमेशा पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।” कार्यक्रम का संचालन अंकित मणि त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर जिला संरक्षक अमितेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री आशीष सोनी, अनुज शुक्ला, रमेश यादव, अरुण कुमार, सुनील पांडेय, देवानंद यादव, किशन गुप्ता, अभिषेक वर्मा, जेडी खान, अंगद शर्मा, रोहित कन्नौजिया सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
