प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत
नई दिल्ली: बिहार में एनडीए की शानदार जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने इस बार सच में 'गर्दा उड़ा दिया' और विरोधियों को एक मजबूत जवाब दिया है।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह जीत बिहारवासियों के विश्वास, विकास की राजनीति और एनडीए की एकजुट मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जनता ने विकास, स्थिरता और अच्छे शासन के लिए वोट दिया है।
ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास... बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया।
— BJP (@BJP4India) November 14, 2025
हम NDA के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं।
हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है — फिर एक बाद NDA सरकार।
-… pic.twitter.com/f2Bxegk4bR
यह जानकारी अपडेट की जा रही है....
