भाजपा की आलोचना करते हुए मान ने उठाए गंभीर सवाल
मुख्यमंत्री मान की भाजपा पर तीखी टिप्पणी
कहा, देशभर विशेषकर गुजरात में आम आदमी पार्टी के बढ़ते आधार से बौखलाई भाजपा
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा पर एक बार फिर से तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा, जो खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मानती है, लोगों को गुमराह कर रही है। मान ने भाजपा के नेताओं को 'शीश महल' के दावों को प्रमाणित करने की चुनौती दी। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व आम आदमी पार्टी के बढ़ते समर्थन से चिंतित है, जिसके कारण वह ऐसे घटिया हथकंडे अपना रही है।
पंजाब में भाजपा के पास ठोस मुद्दों की कमी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास पंजाब सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह लोगों को गुमराह करने के लिए नकारात्मक प्रचार कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा के पास प्रदेश के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं है, जिससे वह सरकार को बदनाम करने के लिए झूठे वीडियो और बेतुके दावों का सहारा ले रही है।
सरकारी आवासों का सच
भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ में कोठी नंबर 45 मुख्यमंत्री का सरकारी निवास है, जबकि कोठी नंबर 50 उनका गेस्ट हाउस है। उन्होंने कहा कि इस घर में महत्वपूर्ण बैठकें होती हैं और यह केवल खास मेहमानों के लिए उपयोग किया जाता है।
भाजपा के नेताओं पर कटाक्ष
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके पास महल हैं, वे अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता कभी भी सरकारी आवासों में नहीं रहे, बल्कि उनके स्टाफ ने इनका दुरुपयोग किया है। मान ने कहा कि भाजपा के नेता जैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल ने अवैध तरीके से धन इकट्ठा कर महल बनाए हैं, लेकिन भाजपा इस पर चुप है।
पंजाब के किसानों की स्थिति
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : नहीं मान रहे पंजाब के किसान, खेतों ले लगा रहे पराली को आग
