Newzfatafatlogo

थुरल अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की कमी के विरोध में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

 | 
थुरल अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की कमी के विरोध में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली


धर्मशाला, 27 फ़रवरी (हि.स.)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के थुरल सिविल अस्पताल की बदतर हालत और अस्पताल में डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों के खाली पड़े पदों को लेकर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने बाजार में विरोध रैली निकाली। इस दौरान सुक्खू सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा बाद में एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को भेजा गया।

इस मौके पर विधायक विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस की सवेंदनहीन तथा जन-विरोधी सरकार के खिलाफ ही यह विशाल जनाक्रोश रैली आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद से ही हर विभाग में कर्मचारियों की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि खासकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में हालात और भी बदतर हैं। उन्होंने उनके विधानसभा क्षेत्र के थुरल अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की कमी के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द सरकार ने थुरल अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को तैनात नही किया गया तो भाजपा स्थानीय लोगों के साथ इस आंदोलन को और भी उग्र करने पर मजबूर होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया