राज्यपाल ने पौराणिक सूर्यकुंड,विद्याकुंड एवं सीताकुंड का किया दर्शन पूजन, छात्र छात्राओं के द्वारा बनी भित्ति चित्रों को सराहा




- - राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं के भित्ति चित्रों को सराहा, छात्र-छात्राओं से किया संवाद
- विद्यार्थियों ने भित्ति चित्रण में भारतीय परम्पराओं को किया जीवंतः राज्यपाल आनन्दीबेन
अयोध्या, 27 फ़रवरी (हि.स.)।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंची। अन्तर्राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अन्तर्गत संचालित ‘अवसर योजना‘ के तहत उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित वस्तुओं के सखी स्टोर का उद्घाटन किया गया।
डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अटल अतिथि गृह में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल पहुंची । उन्होंने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अन्तर्गत ललित कला के छात्र-छात्राओं द्वारा भित्ति-चित्रण का अवलोकन किया। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं के रचनाधर्मिता की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में अद्भुत प्रतिभा है जिसे टीम भावना से भारतीय लोक कला को दीवारों पर उकेरा है। राज्यपाल ने अतिथि गृह की दीवारों पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भारत के पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, बिहार तथा उत्तर प्रदेश आदि की लोक कला एवं जनजातीय कलाओं के अलौकिक चित्रण का अवलोकन किया। राज्यपाल ने क्रमवार भित्ति चित्रकला का अवलोकन करते हुए छात्र-छात्राओं से संवाद किया। विद्यार्थियों ने राज्यपाल को बताया कि आम जनमानस को लोक संस्कृति से रूबरू कराने के लिए कलाकृतियों को उकेरा गया है। इसमें मधुबनी, कलमकारी, सांझी, पिछवई, गोंड, कोहबर, केरला भित्ति चित्रण तथा तुलसी-चैरा सहित कई परंपरागत कला शैली दीवारों पर चित्रित किया गया है।
राज्यपाल आनन्दीबेन ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय लोक कला को दीवारों पर उकेरा है। इसमें इनकी रचनाधर्मिता दिखाई पड़ रही है। यह परम्परा लोक सांस्कृतिक धरोहरों को हिस्सा है। इसे विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेर जीवंत किया है। कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने बताया कि आम जनमानस को लोक संस्कृति से परचित कराने के लिए विद्यार्थियों ने अपने कौशल को प्रदर्शित किया है। इससे अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक विविधताओं को पता चलता है। महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित वस्तुओं के सखी स्टोर का उद्घाटन राज्यपाल ने वहां उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके द्वारा किये गये उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की गयी। इसके साथ ही सखी स्टोर का उद्घाटन करते हुए वहां से एक जूट निर्मित हैंडबैग को क्रय किया गया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सुझाव दिया कि एयरपोर्ट पर विक्रय हेतु जो भी सामग्री उत्पादित की जाय उसका वजन कम से कम करने का प्रयास करें।
मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने राज्यपाल को सखी स्टोर की अवधारणा के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि सखी स्टोर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रशासन की एक पहल है। सखी स्टोर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद, अयोध्या प्रसाद, अयोध्या के प्रसिद्व मंदिरों पर चढ़ने वाले फूलों से निर्मित पूजा सामग्री, जूट से बने हुये अनेक प्रकार बैग, ज्वैलरी, टोकरी एवं मंजू क्राफ्ट के उत्पादों के साथ भगवान राम एवं श्रीराम जनमभूमि से सम्बंधित फोटो, कार हैंगर, डैश बोर्ड एवं अनेक प्रकार के मैग्नेट उपलब्ध है। जिलाधिकारी द्वारा समूह की महिलाओं को सखी स्टोर की शुभकामनाएं दी गयी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एयरपोर्ट पर सखी स्टोर का उद्घाटन करने के पश्चात दर्शन नगर स्थित सूर्यकुण्ड पहुंची जहां पर उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा कराये गये सौंदर्यीकरण को देखा गया तथा वहां पर स्थित प्राचीन मंदिर में दर्शन पूजन किया। उन्होंने वहां के पौराणिक धरोहरों के विषय में जानकारी ली। अगले चरण में राज्यपाल अयोध्या में स्थित सीताकुण्ड व विद्या कुण्ड पहुंची जहां उन्होंने कुण्डों की महत्ता के बारे में वहां उपस्थित साधु संतों से जानकारी ली। इसके साथ ही सीताकुण्ड में उनके द्वारा पूजा अर्चना की गयी तथा विद्या कुंड में उनके द्वारा पूरे कुण्ड परिसर का अवलोकन किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय