Newzfatafatlogo

आज का राशिफल: शुक्रादित्य योग में लाभकारी दिन

आज का राशिफल 12 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर आधारित है। इस दिन शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जो सभी राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का भविष्य और कैसे यह योग करियर में सफलता, अच्छी नौकरी और व्यापार में लाभ दिलाने में सहायक होगा। इस लेख में राशियों के लिए विशेष संकेत और सलाह भी दी गई है।
 | 
आज का राशिफल: शुक्रादित्य योग में लाभकारी दिन

राशिफल और पंचांग


जानें सभी राशियों का राशिफल
12 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग बन रहा है। बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा, जबकि राहुकाल दोपहर 12:01 से 13:21 तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे। सूर्योदय 06:40 और सूर्यास्त 17:22 पर होगा। आज शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जो सभी राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। यह योग जातकों को करियर में सफलता, अच्छी नौकरी और व्यापार में लाभ दिलाने में सहायक होगा। आइए विस्तार से जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।


राशिफल

मेष: आज का दिन मेष राशि के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम अचानक पूरे होंगे। लंबे समय से चल रही बाधाएं दूर होती दिख रही हैं। भाग्य का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई ऊर्जा के साथ आप अपने लक्ष्यों को पाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को शुभ संकेत मिल सकता है। निजी जीवन में जीवनसाथी के प्रति ईमानदारी रखें।


वृष: वृष राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। आपकी मेहनत और ईमानदारी जल्द ही अच्छे परिणाम लेकर आएगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। इस दौरान आपके कार्यों की सराहना होगी। हर कार्य को जिम्मेदारी से निभाने से सफलता आपके कदम चूमेगी।


मिथुन: आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को करियर में नई पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। आपकी कार्यशैली वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। किसी जटिल कार्य को आप अपनी बुद्धिमत्ता और अनुभव से आसानी से सुलझा लेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। यह समय आपके लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी किसी नए प्रोजेक्ट का लाभ मिलता दिख रहा है।


कर्क: कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी, जिससे निजी समय कम मिल पाएगा। आज के दिन लापरवाही से नुकसान के योग बनते दिख रहे हैं। व्यवसाय चला रहे लोगों को अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखनी होगी। दिन के खत्म होते होते आपको मेहनत का फल मिलेगा।


सिंह: बुधवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में आत्म मूल्यांकन करने का है। आज विनम्रता और टीमवर्क पर आपको ध्यान देने होगा। टीमवर्क ही आगे चलकर आपको अच्छा लीडर बनाएगा। अपने अनुभव और ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक दिशा में करें। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। इससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़ा अधिकारी बनने से पहले एक अच्छा सहकर्मी बनना जरूरी है।


कन्या: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचना होगा। किसी भी मुद्दे पर सहयोगियों या वरिष्ठ अधिकारियों से अधिक बहस करने से स्थिति बिगड़ सकती है। व्यवसाय में चल रहे उतार-चढ़ाव को धैर्य से संभालें। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में समझदारी से आप हालात पर काबू पा लेंगे। अगर आप वर्तमान हालात के अनुसार खुद को ढाल लेंगे, तो आने वाले दिनों में सफलता प्राप्त होगी।


तुला: आज के दिन सुबह से ही कार्यक्षेत्र और घर दोनों में हल्का तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में आपके दैनिक कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए यह समय थोड़ी सावधानी बरतने वाला है। बाजार की अनिश्चितता आपको प्रभावित कर रही है। घबराने के बजाय स्थिति का शांत मन से मूल्यांकन करें। जल्द ही आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।


वृश्चिक: आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। इससे निकलने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। कारोबार में चल रही उलझनों से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इस दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। ईमानदारी से काम करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।


धनु: आज के दिन आपको पैसों से जुड़े मामलों पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। हाल के दिनों में शेयर बाजार या निवेश में हुए नुकसान से आपको सबक लेना जरूरी है। जल्दी अमीर बनने की चाह में कोई गलत कदम आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। मेहनत और ईमानदारी से धन कमाने पर फोकस करें।


मकर: आज आपके अंदर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार रहेगा। छुट्टी का दिन होने के बावजूद काम पूरा करने की तीव्र इच्छा बनी रहेगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में चीजें आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होने से थोड़ी निराशा हो सकती है। बेहतर होगा कि आप स्थिति पर नियंत्रण रखें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। आपकी संगठन क्षमता और अनुशासन से रुके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे।


कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज थोड़ा आराम करने का दिन है। आज के दिन मन को शांत रखने के लिए कुछ समय एकांत में बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मन शांत रहेगा तो कार्यक्षमता बढ़ेगी। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। थकान या तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है। काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।


मीन: आज मीन राशि के जातकों को धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके कुछ सहयोगी त्वरित लाभ के लिए जोखिम भरे सुझाव दे सकते हैं। ऐसे में आपको अधिक सावधान रहना होगा। सफलता का सही मार्ग हमेशा मेहनत और ईमानदारी से होकर गुजरता है। आपके लिए बेहतर होगा कि जल्दबाजी या लालच में आकर कोई निर्णय न लें। संयम और विवेक से लिया गया कदम आपके लिए लाभदायक रहेगा.


अतिरिक्त जानकारी

ये भी पढ़ें: शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए काल भैरव जयंती पर करें ये काम