भारत बनाम न्यूजीलैंड: रिंकू सिंह की फील्डिंग ने बदला मैच का रुख
विशाखापत्तनम में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला
विशाखापत्तनम: भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस खेल में न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने आक्रामक शुरुआत की। टिम साइफर्ट और डेवोन कॉनवे ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए तेजी से रन जुटाए।
इनकी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। पहले आठ ओवर में भारतीय टीम को कोई सफलता नहीं मिली, और न्यूजीलैंड का स्कोर तेजी से बढ़ता गया।
रिंकू सिंह की बेहतरीन फील्डिंग
भारत को पहली सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई, जिन्होंने डेवोन कॉनवे को आउट कर महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। इस विकेट में रिंकू सिंह की शानदार फील्डिंग का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने एक बेहतरीन कैच लपका। इसके बाद मैच का रुख बदलने लगा और न्यूजीलैंड की पारी की गति धीमी हो गई।
Opening partnership broken ⚡️
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
Kuldeep Yadav strikes as #TeamIndia have wicket no.1⃣ 🙌
Updates ▶️ https://t.co/GVkrQKKyd6 #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/SRTU7cmZu5
कीवी मिडिल ऑर्डर की मुश्किलें
कॉनवे के आउट होते ही भारतीय गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ गया। अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने लगातार सटीक गेंदबाजी की, जिससे न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। न्यूजीलैंड ने 152 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने पांच विकेट खो दिए। इस दौरान भारतीय फील्डरों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
रिंकू सिंह का विशेष रिकॉर्ड
रिंकू सिंह की फील्डिंग ने मैच में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। उन्होंने पहले ओपनर टिम सीफर्ट का शानदार कैच लपककर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स का कैच भी लपका। 18वें ओवर में रिंकू ने जैकरी फॉल्क्स का कैच पकड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार कैच पकड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड की बराबरी की, जो 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
टिम सीफर्ट की तूफानी पारी
रिंकू सिंह की शानदार फील्डिंग और भारतीय गेंदबाजों की वापसी के बावजूद न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। कीवी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 62 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
