Newzfatafatlogo

मुरादाबाद में योग दिवस की तैयारी: अधिकारियों ने कुर्सियों पर बैठकर किया योग

मुरादाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। अधिकारियों ने कुर्सियों पर बैठकर योगाभ्यास किया, जो चर्चा का विषय बना। 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम रखी गई है। इस बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का भी लक्ष्य है। जानें इस आयोजन की अन्य खास बातें और कैसे जिला प्रशासन इसे सफल बनाने की योजना बना रहा है।
 | 
मुरादाबाद में योग दिवस की तैयारी: अधिकारियों ने कुर्सियों पर बैठकर किया योग

योग दिवस की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन


मुरादाबाद :- मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, और एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कलेक्ट्रेट सभागार में कुर्सियों पर बैठकर योगाभ्यास कर रहे हैं। यह वीडियो इसलिए चर्चा में है क्योंकि सभी अधिकारी अपनी कुर्सियों पर बैठे हुए योग कर रहे हैं। 15 से 21 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी के तहत जिला प्रशासन ने यह एडवाइजरी जारी की है।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग ने तैयारियों को तेज कर दिया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिले में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस बार योग दिवस की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रखी गई है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के नेतृत्व में योग सप्ताह का उद्घाटन 15 जून को रामगंगा नदी के किनारे बलदेव नेचुरोपैथी केंद्र से होगा। वहीं, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कंपनी बाग में आयोजित किया जाएगा।


योग दिवस की बैठक में अधिकारियों और योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया वाई ब्रेक:-


योग दिवस की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों और योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने वाई ब्रेक (योग ब्रेक) लिया। यह आयुष मंत्रालय द्वारा कार्यस्थल पर 5 मिनट का योगाभ्यास है, जिसका उद्देश्य तनाव को कम करना और ध्यान केंद्रित करना है। इसे किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती और इसे अपनी डेस्क पर भी किया जा सकता है।


प्लास्टिक मुक्त आयोजन पर रहेगा विशेष जोर:- जिलाधिकारी ने अधिकारियों और विभिन्न योग संस्थाओं के साथ बैठक में निर्देश दिए कि 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग शिविरों में प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही, लोगों को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि उनके व्यवहार में बदलाव आए।


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य :-


क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी अमरदीप सिंह नायक ने बताया कि भारत सरकार इस बार योग दिवस पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना बना रही है। इसके लिए एक विशेष नंबर 18003157008 जारी किया गया है, जिस पर 14 जून को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक योग करने वाले लोग मिस्ड कॉल करके योग सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इस अभियान को लेकर आयुष विभाग और जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है ताकि जिले का नाम और योग साधकों का उत्साह विश्व स्तर पर दर्ज हो सके।