इनमें विटामिन-ई होता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
खीरे के बीज दांत और मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं।
इन बीजों से पेट भरा रहता है, जिससे ओवरइटिंग नहीं होती।
फाइबर की भरपूर मात्रा से अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
मैग्निशियम और पोटेशियम दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं।
फैटी एसिड स्किन को नमी और चमकदार बनाए रखते हैं।
इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं।