आर्मेनिया के टीवी डिबेट में हुई हाथापाई: क्या है इस विवाद का सच?
आर्मेनिया में टीवी डिबेट का विवादास्पद पल
नई दिल्ली: राजनीतिक बहसें अक्सर गर्मागर्मी का कारण बनती हैं, लेकिन आर्मेनिया के सरकारी चैनल पर जो हुआ, वह सभी सीमाओं को पार कर गया। यहां एक डिबेट के दौरान दो मेहमानों के बीच पहले तीखी बहस हुई, फिर यह हाथापाई में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे पर मुक्के और लातें चलानी शुरू कर दीं।
चौंकाने वाली बात यह है कि चैनल ने इस पूरी घटना को बिना किसी संपादन के प्रसारित किया। आर्मेनिया के टेलीविजन और रेडियो कमीशन (CTR) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
15 नवंबर का विवादित वीडियो
यह घटना 15 नवंबर को हुई, जब आर्मेनिया के सरकारी चैनल पब्लिक टेलीविजन कंपनी ऑफ आर्मेनिया (1TV) के कार्यक्रम 'द ग्रेट डिबेट' में पत्रकार बोरिस मुराजी और राजनीतिक टिप्पणीकार हरुत्युन मक्र्तच्यान शामिल हुए थे। इस डिबेट में विपक्ष के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान मक्र्तच्यान ने मुराज़ी की राजनीतिक ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'पॉलिटिकल प्रॉस्टिट्यूट' कहकर अपमानित किया।
What was supposed to be a normal political debate on Armenian television in Armenia quickly turned into a chaotic scene as guests reportedly lost their cool and began exchanging blows right there on the programme. The heated disagreement escalated into a physical confrontation, https://t.co/JwwU7HED8A
— World Memes HQ🇺🇸 🇭🇲🇮🇴🇵🇪🇳🇪🇵🇦🇳🇬🇲🇫 (@WorldMemesHQ) November 17, 2026
गुस्से में उठे और जड़ दिया मुक्का
मुराज़ी ने इस अपमान को सहन नहीं किया और वह पोडियम से उठकर मक्र्तच्यान के पास पहुंचे और उन पर मुक्का चला दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। स्टूडियो में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह उन्हें अलग किया।
चैनल की भूमिका पर उठे सवाल
इस घटना के बाद चैनल की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यह कार्यक्रम लाइव नहीं था, बल्कि पहले से रिकॉर्ड किया गया था। फिर भी चैनल ने हिंसा और अपमानजनक गालियों को बिना संपादित किए प्रसारित किया। CTR ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकारी चैनल से ऐसी जिम्मेदारी की उम्मीद नहीं की जाती।
सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो की चर्चा हो रही है, जहां लोग कह रहे हैं कि अब टीवी डिबेट में मुद्दों की बजाय व्यक्तिगत हमलों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।