×

01 जनवरी 2026 का राशिफल: नए साल की शुरुआत के साथ जानें अपने सितारों का हाल

नववर्ष का पहला दिन 01 जनवरी 2026 आपके लिए नई शुरुआत और नए संकल्पों का संकेत है। जानें कि आपके सितारे इस दिन क्या कहते हैं। मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए विशेष सलाह और उपाय दिए गए हैं। इस राशिफल में जानें कि किस राशि के लिए दिन शुभ है और किन्हें सावधान रहना चाहिए।
 

नववर्ष का पहला दिन: राशिफल


01 जनवरी 2026 का राशिफल: नववर्ष का पहला दिन, नई शुरुआत, नए संकल्प के साथ करें… गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…


मेष – आज आपके अंदर ऊर्जा और उत्साह का संचार रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह दिन शुभ है। वाणी पर संयम बनाए रखें। सूर्य देव को जल अर्पित करें, लाल रोली और लाल फूल डालकर।


वृषभ- आज धन और पारिवारिक मामलों में स्थिरता आएगी। सोच-समझकर निर्णय लें। माता लक्ष्मी की पूजा करें, घी का दीपक जलाएं और परिवार के सदस्यों को खुश रखें।


मिथुन – आज संचार और संपर्क से लाभ होगा। छोटी यात्रा या नई योजनाओं की संभावना है। सभी निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। गणेश जी को लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।


कर्क – आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कार्य में जिम्मेदारी बढ़ेगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करें, जौ डालकर।


सिंह – आज का दिन उत्तम है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। अहंकार से बचें। सूर्य को जल अर्पित करें, लाल फूल डालकर।


कन्या – आज का दिन अच्छा है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें। भगवान गणेश की पूजा करें और दर्शन करें।


तुला – आज साझेदारी और संबंधों में संतुलन बना रहेगा। नए प्रस्ताव आ सकते हैं। मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा करें।


वृश्चिक – आज धैर्य से काम लें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, लेकिन स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।


धनु – आज भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा, यात्रा और करियर में शुभ संकेत मिल सकते हैं। लक्ष्मी नारायण का दर्शन करें।


मकर – आज कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठों का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें।


कुंभ – आज नए विचार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। ईश्वर की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। हनुमान जी का दर्शन करें।


मीन – आज भावनाओं में बहने से बचें। ध्यान और संयम से दिन अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।