11 अक्टूबर 2025 का राशिफल: जानें आज का दिन कैसा रहेगा
आज का राशिफल
11 अक्टूबर 2025 का राशिफल: आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। घर के काम और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आप घर के जरूरी कार्य पूरे कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में तनाव संभव है, लेकिन नए रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताना सुखद रहेगा।
भाग्य: 89%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ और पारिवारिक सहयोग लेकर आएगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा का भी योग बन रहा है।
भाग्य: 90%
उपाय: मां लक्ष्मी की आराधना करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज शुभ समाचार और उपहार मिलने के संकेत हैं। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यदि परिवार में कोई विवाद था, तो आज उसका समाधान हो सकता है। करियर में बदलाव का विचार कर रहे हैं, तो यह सही समय है।
भाग्य: 86%
उपाय: श्री शनि स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि (Cancer)
प्रेम जीवन में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। विदेश यात्रा का भी योग है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। संतान की सेहत पर ध्यान दें।
भाग्य: 81%
उपाय: किसी जरूरतमंद को अन्न व वस्त्र का दान दें।
सिंह राशि (Leo)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। कुछ अप्रत्याशित खर्च परेशान कर सकते हैं। व्यापारियों को लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी।
भाग्य: 78%
उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभकारी रहेगा। निवेश करने का सही समय है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, हालांकि परिवार में शाम को कुछ तनाव रह सकता है।
भाग्य: 84%
उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।
तुला राशि (Libra)
आज घर और ऑफिस के रुके काम पूरे होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। संपत्ति विवाद का समाधान संभव है।
भाग्य: 86%
उपाय: जरूरतमंद को अन्न का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ और सफलता का दिन रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति से लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी।
भाग्य: 83%
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपको किसी करीबी से मिलने या उनकी मदद करने की आवश्यकता पड़ सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम सफल रहेंगे।
भाग्य: 84%
उपाय: शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।
मकर राशि (Capricorn)
आज नई योजना पर काम शुरू करने का दिन है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कारोबार में नई दिशा मिलेगी और परिजनों का सहयोग बना रहेगा।
भाग्य: 87%
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। उधार देना या लेना नुकसानदेह साबित हो सकता है। पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।
भाग्य: 88%
उपाय: गणपति जी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आर्थिक उन्नति और पारिवारिक सहयोग से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा, हालांकि कुछ मानसिक तनाव संभव है।
भाग्य: 83%
उपाय: गायों को गुड़-रोटी खिलाएं।