×

14 जून 2025 का राशिफल: जानें किस राशि के लिए है शुभ दिन

14 जून 2025 का राशिफल आपके लिए क्या लेकर आया है? जानें सभी राशियों के लिए विशेष भविष्यवाणियाँ और उपाय। इस दिन की शुरुआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से होगी, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए क्या खास है, जानने के लिए पढ़ें पूरा राशिफल।
 

आज का राशिफल

आज का राशिफल: पंचांग के अनुसार, आज 14 जून 2025 है, जो आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। यह दिन भगवान हनुमान और शनिदेव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। आज की शुरुआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से होगी, जो 15 जून की सुबह 12:22 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही आज ब्रह्म योग का सुखद संयोग इंद्र योग के साथ बन रहा है।


ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज चंद्रमा धनु राशि में सुबह 05:38 बजे तक रहेंगे, उसके बाद वे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और शुक्र मेष में, सूर्य वृषभ में, बुध और बृहस्पति मिथुन में, मंगल और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। इसके अलावा, राहु कुंभ में और शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। आइए, ज्योतिषी डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि 14 जून, 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और इसे शुभ बनाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?


मेष राशि

मेष राशि के जातकों को यात्रा में सफलता मिलेगी। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने पर घर में खुशी आएगी। किसी मांगलिक कार्य में भागीदारी बनेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।


वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को पिता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन कराएं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।


मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। शासन का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।


कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।


सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिलाना उत्तम रहेगा।


कन्या राशि

प्रयास सफल होंगे। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। परिवार का साथ मिलेगा। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। धर्मगुरु से मतभेद हो सकता है। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार करवाएं।


तुला राशि

तुला राशि के जातकों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा। रिश्तों में मिठास आएगी। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा या चावल दान करें।


वृश्चिक राशि

वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहें। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में लोगों का सहयोग मिलेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना या केला खिलाएं।


धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन धन लाभ के लिए अच्छा है। छोटी-तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं।


मकर राशि

निजी सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।


कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सफल होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। घायल कुत्तों का उपचार करना फलदायी रहेगा और शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दिया जलाएं।


मीन राशि

मीन राशि के जातक अपनी वाणी पर संयम रखें। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। गोवंश की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।