17 मई 2026 का राशिफल: जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
आज का राशिफल 17 मई 2026
17 मई 2026 का राशिफल: आज का दिन कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव और भावनात्मक दबाव लेकर आ सकता है। ग्रहों की स्थिति के कारण ऊर्जा की कमी, बेचैनी और अनचाही चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, सूर्य, बुध और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं, जबकि मंगल मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इस स्थिति में कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, वहीं कुछ के लिए यह दिन राहत और सफलता का संकेत भी दे सकता है।
ग्रहों की चाल के अनुसार, चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में है, जिसका स्वामी सूर्य है। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में हैं, जबकि शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस विशेष योग का प्रभाव लोगों की मानसिक स्थिति, निर्णय लेने की क्षमता और कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है। सभी राशियों के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन चार राशियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि
आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना आवश्यक है। निवेश से बचें और रिश्तों में बहस से दूर रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मुंह या दांतों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
आपका मन बेचैन रह सकता है, ऊर्जा में कमी और थकान महसूस होगी। हालांकि, व्यापार और पारिवारिक मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी।
शुभ उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि
सिरदर्द और आंखों में परेशानी हो सकती है। अनजाना भय भी आपको परेशान कर सकता है, लेकिन कारोबार में अच्छा प्रदर्शन रहेगा।
शुभ उपाय: हरे रंग का प्रयोग करें।
कर्क राशि
आज आपकी शारीरिक ऊर्जा थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन प्रेम और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता के संकेत हैं।
शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सुस्ती रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा।
शुभ उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
कन्या राशि
सम्मान को लेकर सतर्क रहें। किसी विवाद से बचना बेहतर रहेगा। नौकरी और व्यापार में स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
शुभ उपाय: हरी वस्तु का उपयोग करें।
तुला राशि
चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। सावधानी से दिन बिताएं।
शुभ उपाय: मां काली की पूजा करें।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा।
शुभ उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि
विरोधियों पर बढ़त बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार में अच्छा प्रदर्शन रहेगा।
शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
आज बड़े फैसले लेने से बचें। ऐसा करना बेहतर होगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
घर-परिवार में तनाव बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना फिलहाल टाल दें।
शुभ उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। व्यापार और स्वास्थ्य दोनों में सामान्य स्थिति रहेगी।
शुभ उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।