×

20 सितंबर 2025 का लव राशिफल: प्रेम जीवन में आएगा बदलाव

20 सितंबर 2025 का लव राशिफल सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। इस दिन सूर्य ग्रहण से पहले प्रेम जीवन में सुधार की उम्मीद है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए क्या खास है। विवाहित जोड़ों के लिए यह दिन प्यार और समझ बढ़ाने का अवसर है। क्या आपके रिश्ते में भी आएगा नया मोड़? जानने के लिए पढ़ें पूरा राशिफल।
 

प्रेम राशिफल 20 सितंबर 2025

Love Rashifal 20 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, साध्य योग, शुभ योग, विष्टि करण और शकुनि करण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, 21 सितंबर को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा, जिससे एक दिन पहले शनि देव को समर्पित शनिवार के दिन चंद्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिसका सभी राशियों के प्रेम जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।


मेष राशि

विवाहित मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में प्यार का स्तर बढ़ेगा। आपका साथी आपको समझने की कोशिश करेगा, जिससे आप दोनों के बीच की दूरियां समाप्त होंगी।


वृषभ राशि

यदि विवाहित वृषभ राशि के जातक के साथी से नाराजगी है, तो उन्हें अपने साथी की नाराजगी को दूर करने का अवसर मिलेगा। 20 सितंबर का दिन आपके लिए कई मायनों में खास रहने की उम्मीद है।


मिथुन राशि

विवाहित मिथुन राशि के जातकों के रिश्ते में कुछ नया आएगा, जिससे दोनों को खुशी मिलेगी। साथ ही, एक-दूसरे पर विश्वास पहले से कहीं अधिक बढ़ेगा।


कर्क राशि

यदि कर्क राशि के जातकों और उनके प्रियतम के बीच कोई विवाद है, तो उस पर जीवनसाथी से बातचीत करें। संभावना है कि शनिवार शाम तक आप दोनों के बीच की दूरियां समाप्त हो जाएंगी।


सिंह राशि

विवाहित सिंह राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर नहीं मिलेगा, बल्कि घर की जिम्मेदारियों के कारण तनाव महसूस होगा। मन बेचैन रहेगा।


कन्या राशि

जिन कन्या राशि के लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, उनके लिए सूर्य ग्रहण से पहले का समय कुछ खास नहीं रहेगा। पुरानी परेशानियां फिर से विवाद का कारण बन सकती हैं।


तुला राशि

विवाहित तुला राशि के जातकों को शनिवार की रात तक कई मौके मिलेंगे, जिनसे वे अपने प्रेमी की नाराजगी को दूर कर सकते हैं। आप दोनों अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में सफल होंगे।


वृश्चिक राशि

शादीशुदा वृश्चिक राशि के जातक किसी की बातों में आकर भ्रमित हो सकते हैं, इसलिए अपने जीवनसाथी पर भरोसा रखना जरूरी है।


धनु राशि

विवाहित धनु राशि के जातकों के निजी जीवन में कोई परेशानी है, तो उसे घर के किसी सदस्य को न बताएं। पहले अपने जीवनसाथी को बताएं और अकेले में विवाद सुलझाने का प्रयास करें।


मकर राशि

सिंगल जातकों को सूर्य ग्रहण से पहले अपना सोलमेट मिल सकता है। विवाहित मकर राशि के जातक निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकालने में सफल होंगे।


कुंभ राशि

सूर्य ग्रहण से पहले विवाहित जातकों पर कुछ ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जिससे प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। हालांकि, आपका साथी स्थिति को संभालने का प्रयास करेगा।


मीन राशि

अविवाहित जातकों को सूर्य ग्रहण से पहले अपना हमसफर मिल सकता है। जिनकी शादी हो चुकी है, उनका मन कुछ उदास रहेगा और जीवनसाथी के अचानक काम के कारण घूमने का प्लान कैंसिल हो जाएगा।