21 अप्रैल 2026 का राशिफल: जानें किस राशि के लिए है भाग्य का दिन
21 अप्रैल 2026 का राशिफल
21 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष और भाग्यशाली रहेगा। आइए, आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि कुंभ, मिथुन से लेकर मीन तक का भविष्यफल क्या है।
मेष – आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं। जल्दबाजी से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
वृषभ – आज आपका मन शांत रहेगा, लेकिन ओवरथिंकिंग से बचना आवश्यक है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और दिन अच्छा बीतेगा।
मिथुन – आज नए संपर्क स्थापित होंगे। कार्य में प्रगति देखने को मिलेगी और यात्रा के योग भी बन सकते हैं। नेटवर्किंग से लाभ होगा।
कर्क – आज भाग्य आपका साथ देगा। परिवार और करियर में संतुलन बना रहेगा। निर्णय लेते समय भावुकता से बचें।
सिंह – मेहनत का फल आज मिलेगा। प्रोफेशन में उन्नति की संभावना है और व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अहंकार से दूर रहें।
कन्या – आज धैर्य बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है।
तुला – आज रिश्तों में सुधार होगा। नई साझेदारी लाभकारी साबित हो सकती है। पार्टनरशिप में तरक्की के योग हैं।
वृश्चिक – आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे निवेश से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा और पैसे के लेन-देन में सतर्क रहें।
धनु – करियर में प्रगति के संकेत हैं। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लापरवाही से बचें।
मकर – काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी।
कुंभ – आज नए विचार आएंगे। कार्य में सुधार होगा और आर्थिक लाभ की संभावना है। भाग्य का पूरा समर्थन मिलेगा।
मीन – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और परिवार में सुख मिलेगा।