×

8 मई 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन और मूलांक के प्रभाव

आज 8 मई 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार विशेष महत्व रखता है। अंक 8 और 5 की ऊर्जा मिलकर एक गतिशील दिन का संकेत देती है। जानें आपके मूलांक के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा, क्या अवसर मिल सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए विशेष जानकारी दी गई है।
 

आज का दिन और अंक

आज की तारीख 8 मई 2026 है, और आज का मुख्य अंक 8 है। यह अंक शनि देव से संबंधित है, जो कि अधिकार, धन, अनुशासन और कर्मों के परिणाम का प्रतीक है। वहीं, आज की ऊर्जा का अंक 5 है, जो गति, संवाद और अचानक मिलने वाले अवसरों का संकेत देता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 8 की स्थिरता और अंक 5 की गतिशीलता मिलकर दिन को बहुत सक्रिय बना देती है। आज आपको फोन, संदेश या मेल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण और सकारात्मक सूचना मिल सकती है।


मूलांक 1

मूलांक 1
जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। आज का दिन करियर और प्रगति से जुड़े निर्णय लेने के लिए बहुत उपयुक्त है। आपको अचानक किसी मीटिंग में शामिल होने या अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है। कार्य का विस्तार करने का यह सही समय है। आत्मविश्वास से आप लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे, लेकिन अपनी बातों में थोड़ी नरमी बरतें ताकि किसी को ठेस न पहुंचे।
आज की सीख - सच्चा लीडर वही है जो कठिन समय में शांत रहकर सही रास्ता दिखाए।


मूलांक 2

मूलांक 2
जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है। आज का दिन मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज की ऊर्जा तेज है, लेकिन आप स्वभाव से कोमल हैं। अचानक होने वाले परिवर्तनों से आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। मन को शांत रखने के लिए थोड़ा समय निकालें और खुद पर विश्वास रखें।
आज की सीख - भरोसा ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है, इसे कमजोर न होने दें।


मूलांक 3

मूलांक 3
जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। आज आपकी बातों को दूसरों तक पहुंचाने और मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपकी बातें लोगों पर असर डालेंगी और इससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अचानक सोशल मीडिया या मेल के जरिए नए अवसर मिल सकते हैं। ध्यान रखें कि जोश में आकर ऐसी कोई बात न करें जिससे दूसरों को बुरा लगे।
आज की सीख - आपकी आवाज आज धन कमा सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें।


मूलांक 4

मूलांक 4
जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। आज का दिन मेहनत और सफलता से भरा रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन यह आपकी प्रगति का संकेत है। वित्तीय मामलों, कागजी कार्य या संपत्ति से संबंधित कार्यों के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं, लेकिन रिश्तों में थोड़ी लचीलापन रखें।
आज की सीख - मजबूती तभी काम आती है जब आप अपने दिल को भी थोड़ा कोमल रखें।


मूलांक 5

मूलांक 5
जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। आज का दिन आपके लिए शक्तिशाली रहेगा क्योंकि आज की ऊर्जा आपके अंक से मेल खा रही है। अचानक नए सौदों या यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यदि आप सेल्स, मीडिया या अपने व्यवसाय में हैं, तो आज मुनाफा और नाम दोनों मिलने की संभावना है। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें और किसी भी बात को गोल-मोल न घुमाएं।
आज की सीख - आजादी मिलना अच्छी बात है, पर अनुशासन ही उसे सफलता तक पहुंचा सकता है।


मूलांक 6

मूलांक 6
जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। फैशन, ब्यूटी, शिक्षा या कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। निवेश, बजट बनाने और जरूरी सामान खरीदने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं न रखें।
आज की सीख - सच्चा प्यार दूसरों को रोकने नहीं, बल्कि उनका साथ देने में है।


मूलांक 7

मूलांक 7
जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। आज आपको दिनभर व्यस्तता और दौड़-धूप का सामना करना पड़ सकता है। भीड़-भाड़ से दूरी बनाने का मन रहेगा, लेकिन जिम्मेदारियों के कारण सक्रिय रहना पड़ेगा। नई योजनाओं पर विचार करने और आर्थिक मामलों को समझदारी से संभालने के लिए समय अनुकूल है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।
आज की सीख - कभी-कभी अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें व्यक्त करना सबसे बेहतर होता है।


मूलांक 8

मूलांक 8
जिनका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। आज का दिन पूरी तरह से आपका है। करियर में तरक्की, निवेश के फायदे और बड़े फैसले लेने के लिए आज का दिन बहुत शक्तिशाली है। आपको अचानक धन लाभ या करियर में कोई बड़ा पद मिल सकता है। काम की तेजी में अपनों को नजरअंदाज न करें और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
आज की सीख - असली ताकत खामोशी और संतुलन में छिपी होती है।


मूलांक 9

मूलांक 9
जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। आज का दिन करियर में मान-सम्मान प्राप्त करने का है। किसी बड़े पद वाले व्यक्ति या मित्र से सहायता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और आज आपकी तारीफ हो सकती है। छोटी बातों पर चिड़चिड़ा होने से बचें और मन को शांत रखें।
आज की सीख - मन में जब ठहराव आता है, तो कामयाबी खुद चलकर आपके पास आती है।