आज का राशिफल 10 नवंबर: जानें सभी राशियों का भविष्य
आज का राशिफल 10 नवंबर
आज का राशिफल 10 नवंबर: आज चंद्रमा और गुरु कर्क राशि में एक साथ हैं। सूर्य तुला में और शनि मीन राशि में स्थित हैं, अन्य ग्रहों की स्थिति समान है। मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है, जिसमें भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि मैं इस महीने का मार्गशीर्ष हूँ। श्री कृष्ण का नाम संकीर्तन करें।
आज गुरु और चंद्रमा मिलकर गजकेसरी नामक महायोग बना रहे हैं। कर्क और कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। वृष और मकर राशि के छात्र तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क और मकर राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। श्रीमद्भागवतगीता के 13वें अध्याय का पाठ करें। आइए, अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
10 नवंबर 2025 का राशिफल
1 मेष- चतुर्थ चंद्रमा-गुरु और 12वें स्थान के शनि आपको हर तरह से लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। नौकरी में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद और लाल रंग शुभ हैं। मंगल का गोचर जमीन खरीदने के लिए शुभ है। तुलसी का पौधा लगाएं। आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 65%
2 वृष- आज चंद्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में रहकर दिन को शुभ बनाएंगे। ऑफिस के कार्यों में मन व्यस्त रह सकता है। इस राशि से षष्ठम सूर्य शुभ है और धन प्रदान करेगा। आपकी वाणी लाभकारी होगी। नीला और हरा रंग शुभ हैं। आज का उपाय- श्रीमद्भागवत गीता का पाठ आरंभ करें और श्री कृष्ण की उपासना करें। भाग्य प्रतिशत- 75%
3 मिथुन- द्वितीय गुरु-चंद्रमा और पंचम सूर्य आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मीन में गोचर के कारण नौकरी परिवर्तन से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। सफेद और नीला रंग शुभ हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द और तिल का दान करें। आज आपको नौकरी परिवर्तन से संबंधित विचारों के द्वंद्व को छोड़कर एक निश्चित निर्णय लेना होगा। आज का उपाय-श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-75%
4 कर्क- चंद्रमा और गुरु इसी राशि में रहकर गजकेसरी योग बना रहे हैं। आज राजनीति में सफलता का दिन है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित रहेंगे। पीला और नारंगी रंग शुभ हैं। श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अन्न दान करें। शनि और चंद्रमा व्यवसाय में अचानक बड़ी सफलता देंगे।
5 सिंह- गुरु-चंद्रमा का द्वादश भाव में और शनि का मीन गोचर आज आपको हर कार्य में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। पीला और नारंगी रंग शुभ हैं। श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें। सूर्य का तृतीय गोचर घर-परिवार में किसी बड़े आयोजन की रूपरेखा बनाएगा। आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत 65%
6 कन्या- एकादश भाव में चंद्रमा और गुरु व्यवसाय वृद्धि के लिए बहुत शुभ हैं। नौकरी में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ संभव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी और सफेद रंग शुभ हैं। बुध प्रबंधन कौशल से लाभ देगा। छात्र सफल रहेंगे। आज का उपाय-श्री गजेंद्रमोक्ष का नियमित पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-85%
7 तुला- चंद्रमा और गुरु कर्म भाव में हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष और सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। लाल और पीला रंग शुभ हैं। आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ लाभदायक रहेगा। सात अन्न विहंगों को दें। भाग्य प्रतिशत-65%
8 वृश्चिक- चंद्रमा-गुरु का इस राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर शुभ रहेगा। शनि का पंचम गोचर छात्रों को लाभ देगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। नारंगी और आसमानी रंग शुभ हैं। गेहूं का दान करें। वाहन खरीदने के संकेत हैं। लव लाइफ सुंदर रहेगी। आज का उपाय-भगवान शिव जी की पूजा करें। शमी का पेड़ लगाएं। भाग्य प्रतिशत-55%
9 धनु- आज चंद्रमा-गुरु इसी राशि से अष्टम और सूर्य का गोचर तुला में है। संतान से सुखद समाचार प्राप्त होगा। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा और नारंगी रंग शुभ हैं। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में शुक्र और चंद्रमा मानसिक तनाव दे सकते हैं। आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ और फलों का दान करें। भाग्य प्रतिशत-75%
10 मकर- चंद्रमा, गुरु के साथ सप्तम भाव में हैं। नौकरी से संबंधित कार्यों में लाभ मिल सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा। सफेद और बैगनी रंग शुभ हैं। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तृतीय शनि सरकारी या न्यायिक कार्यों में सफलता देंगे। आज का उपाय-हनुमानबाहुक का पाठ करें। पीपल के नीचे दीपक जलाएं। भाग्य प्रतिशत-65%
11 कुंभ- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु और चंद्रमा एकसाथ षष्ठम गोचर कर रहे हैं। जीवन में सफलता के लिए परिश्रम के साथ माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त करें। बैगनी और सफेद रंग शुभ हैं। गाय को पालक खिलाएं। नौकरी परिवर्तन से संबंधित निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। आज का उपाय-हनुमान चालीसा का 07 पाठ और शनि के द्रव्य तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत 75%
12 मीन- चंद्रमा और गुरु एक साथ पंचम गोचर करेंगे। यह पंचम स्थिति शिक्षा और संतान के लिए शुभ है। आज इस राशि में गोचर करते शनि और इस राशि से अष्टम सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। पीला और सफेद रंग शुभ हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। भाग्य प्रतिशत-75%