आज का राशिफल 6 अक्टूबर: जानें सभी राशियों का हाल
आज का राशिफल 6 अक्टूबर
आज का राशिफल 6 अक्टूबर: आज 6 अक्टूबर 2025, सोमवार है, और ज्योतिष के अनुसार यह दिन विशेष महत्व रखता है। चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं, जो गुरु की मित्र राशि मानी जाती है।
सूर्य और बुध कन्या राशि में हैं। कर्क और मीन राशि के जातकों का भाग्य आज मजबूत रहेगा, विशेष रूप से मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती और चंद्रमा के गोचर से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वहीं, मिथुन और वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि का राशिफल
मेष राशि के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों को गुरु और चंद्रमा का सहयोग मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई में अच्छे परिणाम आएंगे। मंगल की ऊर्जा आपके दिन को उत्साह से भर देगी।
व्यापार में रुकावटों को दूर करने के लिए मेहनत बढ़ाएं। प्रेम जीवन में युवाओं को खुशी मिलेगी और विवाह के मामलों में सफलता के योग हैं। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद। भाग्य: 75%
वृषभ राशि का राशिफल
वृषभ राशि वालों को आज ऑफिस में बॉस से बहस से बचना चाहिए। कर्क और कन्या राशि के लोग आपका समर्थन करेंगे। ऑफिस में सभी के साथ मिलकर काम करें और बातचीत में नरमी रखें। व्यापार में बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें और फल दान करें। शुभ रंग: नीला और हरा। भाग्य: 75%
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में नए अवसर लेकर आएगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कर्क राशि के बॉस का व्यवहार थोड़ा परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन विवाह को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार दान करें। शुभ रंग: हरा और सफेद। भाग्य: 75%
कर्क राशि का राशिफल
कर्क राशि वालों का आज भाग्य चमकेगा, क्योंकि चंद्रमा और शनि मीन में हैं। राहु के कारण खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में मेहनत के बावजूद तुरंत परिणाम न मिलने पर धैर्य रखें। छात्रों को गुरु का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में सुखद बदलाव आएंगे। शुक्र का गोचर लाभ देगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और सात प्रकार का अनाज दान करें। शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य: 65%
सिंह राशि का राशिफल
सिंह राशि वालों को सूर्य की स्थिति से नौकरी में सफलता मिलेगी। कर्क और मीन राशि के बॉस का सहयोग मिलेगा। आईटी और मीडिया में नौकरी बदलने का प्रयास करें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। मन को शांत रखने के लिए योग करें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और तिल दान करें। शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य: 70%
कन्या राशि का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए बुध और शुक्र सफलता के द्वार खोलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। नौकरी बदलने की योजना को टालें नहीं। राहु रुके काम को पूरा करवाएगा। प्रेम जीवन और स्वास्थ्य सामान्य रहेंगे।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी पत्र अर्पित करें। उड़द दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला। भाग्य: 65%
तुला राशि का राशिफल
तुला राशि वालों के लिए शुक्र बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। बुध व्यापार में नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद करेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। साथी के साथ घूमने का प्लान तनाव कम करेगा। ज्यादा सोचने से बचें।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा व मोदक अर्पित करें। तिल दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी। भाग्य: 80%
वृश्चिक राशि का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को मंगल रियल एस्टेट में लाभ देगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। प्रेम जीवन की पुरानी चिंताएं खत्म होंगी। कन्या और मिथुन राशि के दोस्त मदद करेंगे।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य: 75%
धनु राशि का राशिफल
धनु राशि वालों को गुरु और शनि नौकरी में प्रगति देंगे। व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल व चावल दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य: 80%
मकर राशि का राशिफल
मकर राशि वालों को शनि लाभ देगा। गुरु नौकरी में आपकी स्थिति को बेहतर करेगा। छात्रों की पढ़ाई में सुधार होगा। प्रेम जीवन थोड़ी कमजोर रह सकती है।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मसूर और गुड़ दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला। भाग्य: 75%
कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए राहु व्यापार में तनाव दे सकता है। नौकरी में बॉस परेशान कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी।
उपाय: भगवान नृसिंह की पूजा करें और गुड़ व चावल दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला। भाग्य: 75%
मीन राशि का राशिफल
मीन राशि वालों को राहु और शनि चुनौतियां दे सकते हैं, लेकिन मेहनत से खुशी मिलेगी। गुरु और चंद्रमा नौकरी में दिशा देंगे। व्यापार और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य: 75%