आज का राशिफल: जानें अपनी राशि का भविष्य
आज का राशिफल
आज का राशिफल: आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है, जबकि सूर्य और बुध की युति से 'बुधादित्य योग' बन रहा है। यह योग विशेष रूप से वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक और सामाजिक उन्नति का संकेत दे रहा है। वहीं चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध की उपस्थिति 'सुनफा योग' बना रही है, जिससे कई राशियों के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।
मेष राशि (Aries)
आज पारिवारिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। खर्च अधिक होगा और मानसिक तनाव भी महसूस होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। प्रेम जीवन में तनाव संभव है, इसलिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।
भाग्य: 80%
उपाय: 'ॐ नमो नारायण' मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। माता से सहयोग मिलेगा और परिवार में प्रेम बढ़ेगा। किसी समस्या का समाधान शाम तक मिलेगा। कारोबार में लाभ और संतान से सुख की प्राप्ति होगी।
भाग्य: 87%
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपकी बुद्धि और रचनात्मकता से लाभ होगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा, संतान से खुशी मिलेगी और कमाई में वृद्धि होगी। सामाजिक दायरे में मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्य: 87%
उपाय: लाल चंदन का तिलक लगाएं, सूर्य पुराण का पाठ करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की वाला रहेगा। गुरु के प्रभाव से धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। अचानक धन लाभ या विदेश से लाभ की संभावना है।
भाग्य: 86%
उपाय: तुलसी को दीपक दिखाएं और तुलसी चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ समाचार का दिन है। जरूरतमंदों की मदद से मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी।
भाग्य: 84%
उपाय: सूर्य को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन शुभ कार्यों में धन व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। लव लाइफ में मधुरता रहेगी।
भाग्य: 84%
उपाय: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार और सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी। हालांकि अधिक काम से स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।
भाग्य: 85%
उपाय: जरूरतमंदों की सहायता करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कार्यक्षमता और ऊर्जा का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। विरोधी शांत रहेंगे। संतान से शुभ सूचना मिलेगी और यात्रा योग बन सकता है।
भाग्य: 88%
उपाय: हनुमानाष्टक का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius)
अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अटके कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। कारोबार में लाभ और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 96%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए आज का दिन प्रगति का है। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। निर्णय क्षमता का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
भाग्य: 90%
उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को आज भविष्य की नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार से सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 65%
उपाय: योग व प्राणायाम करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी।
भाग्य: 84%
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।