ऋषि पंचमी 2026: तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि की जानकारी
ऋषि पंचमी का पर्व
हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व हरतालिका तीज के दो दिन बाद और गणेश चतुर्थी के अगले दिन मनाया जाता है। इस बार आज यानी की 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सप्तऋषियों और देवी अरुंधती की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता के मुताबिक ऋषि पंचमी का व्रत आत्मशुद्धि और जाने-अनजाने हुए दोषों के प्रायश्चित से जुड़ा है। तो आइए जानते हैं ऋषि पंचमी की तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में...
तिथि और मुहूर्त
तिथि और मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत सुबह 07:44 मिनट से हुई है। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 16 सितंबर 2026 की सुबह 08:59 पर होगा। पूजा का शुभ मुहूर्त आज सुबह 10:50 मिनट से दोपहर 01:18 बजे तक रहेगा।
पूजन विधि
पूजन विधि
इस दिन सुबह जल्दी स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प लें। फिर पूजा स्थल को साफ करें और हल्दी-रोली से पूजा का मंडप बनाएं। इसके बाद कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ इन सप्त ऋषियों के साथ देवी अरुंधती की स्थापना करें। उन्हें अक्षत, पुष्प, गंध, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें और पूजा करें। इस व्रत में हल से जोती गई भूमि में उगने वाले अनाज का सेवन नहीं किया जाता है। इसके बजाय समां के चावल और शाकाहारी आहार खाने की परंपरा है।
धार्मिक महत्व
धार्मिक महत्व
ऋषि पंचमी का पर्व सप्तऋषियों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। मान्यताओं के अनुसार, महिलाएं मासिक धर्म के दौरान अनजाने में हुए धार्मिक नियमों के उल्लंघन के प्रायश्चित के लिए यह व्रत करती हैं। इस दिन व्रत रखने और सप्तऋषियों की पूजा-अर्चना करने से मन की शुद्धि होती है।