चंद्र-मंगल युति 2025: तीन राशियों के लिए शुभ संकेत
चंद्र-मंगल युति 2025
चंद्र-मंगल युति 2025: 28 जुलाई 2025 की रात, मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा और 13 सितंबर 2025 तक वहीं रहेगा। इस दौरान कई अन्य ग्रह भी कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे मंगल की अन्य ग्रहों के साथ युति बनेगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त 2025 को सुबह 8:28 बजे चंद्रमा भी कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिससे चंद्र और मंगल की युति बनेगी। 27 अगस्त 2025 की शाम तक चंद्र देव कन्या राशि में रहेंगे, जिसके बाद यह युति समाप्त हो जाएगी। इस युति के दौरान कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उनके जीवन में स्थिरता आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि
कन्या राशि में चंद्र-मंगल की युति से सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारियों की यात्रा सफल रहेगी, नए साझेदारों से लाभ होगा और व्यापार का विस्तार होगा। दुकानदारों का काम भी बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए पुराने दोस्तों से रिश्ते की बात चल सकती है। लव लाइफ में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी और परिवार में खुशखबरी मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि
कन्या राशि में चंद्र और मंगल की युति इस राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापारियों को अपने कारोबार में सफलता मिलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। अगस्त के अंत में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और नाती-नातिन के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि
कन्या राशि में चंद्र और मंगल की युति मकर राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहेगी। छात्र अपनी दिनचर्या में अच्छी आदतें शामिल करेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और थकान की समस्या नहीं होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार से व्यापारियों को मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की मदद से युवा वर्ग अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।