चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन: मां कूष्मांडा की पूजा और आज का पंचांग
आज का पंचांग 22 मार्च 2026
22 मार्च 2026 का पंचांग: आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो मां कूष्मांडा की आराधना के लिए समर्पित है। भक्त इस दिन मां के चौथे स्वरूप की पूजा करते हैं, जिससे सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचयिता माना जाता है, इसलिए इस दिन की पूजा का विशेष महत्व है।
रविवार, 22 मार्च 2026 को कई शुभ योग और मुहूर्त बन रहे हैं, जो पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए लाभकारी माने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, तिथि, नक्षत्र और योग का संयोग भक्तों के लिए विशेष फलदायी रहेगा।
नवरात्रि का चौथा दिन: मां कूष्मांडा की पूजा
नवरात्रि का चौथा दिन: मां कूष्मांडा की पूजा
आज नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा ने इस सृष्टि की रचना की थी। इस दिन भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
मां को कद्दू (पेठा) का भोग अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही मालपुआ और पीले फूल भी चढ़ाए जाते हैं। कहा जाता है कि सच्चे मन से पूजा करने से रोग और दुखों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पूजा विधि
पूजा विधि:
- सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें
- साफ स्थान पर मां की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें
- धूप-दीप जलाएं
- कद्दू या पेठे का भोग लगाएं
- दुर्गा चालीसा का पाठ करें
आज के सूर्योदय और चंद्रमा समय
आज के सूर्योदय और चंद्रमा समय
- सूर्योदय: 06:50 AM
- सूर्यास्त: 07:06 PM
- चन्द्रोदय: 07:58 AM
- चन्द्रास्त: 12:05 AM (23 मार्च)
आज के शुभ मुहूर्त
आज के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:16 AM से 06:03 AM
- प्रातः संध्या: 05:39 AM से 06:50 AM
- अभिजित मुहूर्त: 12:33 PM से 01:22 PM
- विजय मुहूर्त: 03:01 PM से 03:50 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 07:05 PM से 07:28 PM
- सायाह्न संध्या: 07:06 PM से 08:16 PM
- अमृत काल: 01:47 PM से 03:16 PM
- निशिता मुहूर्त: 12:33 AM से 01:20 AM (23 मार्च)
- रवि योग: 06:50 AM से 06:12 PM
आज के अशुभ मुहूर्त
आज के अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: 05:34 PM से 07:06 PM
- यमगण्ड: 12:58 PM से 02:30 PM
- गुलिक काल: 04:02 PM से 05:34 PM
- ज्वालामुखी योग: 04:46 PM से 06:12 PM
- दुर्मुहूर्त: 05:28 PM से 06:17 PM
भद्रा और वर्ज्य काल
भद्रा और वर्ज्य काल
- भद्रा: प्रातः 10:37 AM से रात्रि 09:17 PM
- तकवर्ज्य: 05:16 AM से 06:44 AM (23 मार्च)
अन्य विशेष जानकारी
अन्य विशेष जानकारी
- दमनक चतुर्थी आज मनाई जा रही है
- बाण रोग काल: रात्रि 09:37 से पूरी रात