बुध का गोचर 2026: जानें किस राशि पर पड़ेगा असर
बुध का गोचर 2026
बुध का गोचर: ग्रहों के राजकुमार बुध, मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, संवाद, अध्ययन, व्यापार, धन और विचारों का प्रमुख कारक माना जाता है। बुध ने 5 अगस्त 2026 की शाम को कर्क राशि में कदम रखा है, और यह स्थिति 22 अगस्त तक बनी रहेगी।
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों के लिए बुध का यह गोचर पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार लाएगा। यदि हाल ही में भूमि, भवन, वाहन या संपत्ति से संबंधित कोई मामला रुका हुआ था, तो इस अवधि में उसमें तेजी देखने को मिल सकती है।
वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि (Taurus)
बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। इससे आपकी बातचीत का तरीका इतना आकर्षक हो जाएगा कि मीटिंग, इंटरव्यू और व्यापारिक सौदों में आप सामने वाले का दिल जीत लेंगे। छोटी यात्राएं और नए लोगों से संपर्क बढ़ाना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर साझेदारी के कामों में शानदार लाभ दिला सकता है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।