रक्षाबंधन पर राशिफल: जानें 9 अगस्त का भविष्यफल
आज का राशिफल
आज का राशिफल: आज 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। आज पूर्णिमा तिथि दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी, इसके बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा प्रारंभ होगी। श्रवण नक्षत्र दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का आगमन होगा। पूरे दिन सौभाग्य योग बना रहेगा। करण बव दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा, इसके बाद बालव करण रहेगा।
ग्रहों की स्थिति में सूर्य और बुध कर्क राशि में एक साथ होंगे। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। मकर राशि में चंद्रमा और मंगल कन्या राशि में स्थित रहेंगे। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में हैं, जबकि मीन राशि में शनि विराजमान हैं। आइए, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि
आज आपको पत्नी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं और नई योजनाएं बनेंगी। हालांकि, कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।
वृषभ राशि
आज कार्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण और पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी।
मिथुन राशि
सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि
आज खान-पान पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में देरी से चिंता हो सकती है। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।
सिंह राशि
आपकी दिनचर्या में बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।
कन्या राशि
समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नई योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
तुला राशि
आज रुका हुआ धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे और प्रसिद्धि मिलेगी।
धनु राशि
अपने संबंधों के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख-साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।
मकर राशि
नौकरी में बदलाव चाहते हैं, लेकिन फैसला लेने में असमंजस रहेगा। साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
कुंभ राशि
समय का सदुपयोग करें और अपनी संगति बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों, मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे।
मीन राशि
आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा चुकाने की चिंता रहेगी।
नोट
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है।