साप्ताहिक राशिफल: 09 से 15 नवंबर 2025 तक का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 नवंबर 2025
साप्ताहिक राशिफल नवंबर दिल्ली: 09 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक का राशिफल: मार्गशीर्ष माह के पहले रविवार को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलता है। इस दौरान मंगल और बुध वृश्चिक में, शनि मीन में, गुरु कर्क में, केतु सिंह में और सूर्य तुला में गोचर करेंगे। यह सप्ताह श्री कृष्ण की भक्ति का है। श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ और भगवान कृष्ण के उपदेशों को अपनाने का समय है।
दान-पुण्य एक दिन में नहीं होता। गोविंद का भजन और नाम जप रोज करें। इस सप्ताह किसी मंदिर में भगवान गोविंद के विग्रह के सामने बांसुरी अर्पित करें और चार परिक्रमा करें। मूर्ति की परिक्रमा से पाप नष्ट होते हैं और श्री कृष्ण की शरणागति मिलती है। इस दौरान वृष और मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्क और मीन राशि वाले धन प्राप्त करेंगे। कर्क और तुला राशि वाले जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब हर राशि का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल जानते हैं-
मेष से मीन तक का राशिफल
मेष-
व्यवसाय में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। गुरुवार के बाद बिजनेस में रुके काम बनेंगे। कन्या और तुला राशि के मित्रों का सहयोग लें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बैंकिंग और मीडिया में जॉब चेंज के लिए समय अच्छा है। लाल और सफेद रंग शुभ हैं। रोज सुंदरकांड का पाठ करें। गुरु और चंद्रमा का गोचर मंगलवार के बाद अधिक फलदायी होगा। भाग्य प्रतिशत-80%
वृष-
इस सप्ताह बुधवार के बाद व्यवसाय में बड़ा लाभ संभव है। शुक्रवार के बाद मकान खरीदने की योजना बन सकती है। हरा और आसमानी रंग शुभ हैं। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। छात्रों के करियर में प्रगति होगी। धार्मिक यात्रा की संभावना है। शनिवार को कंबल दान करें। भाग्य प्रतिशत-70%
मिथुन-
राशि स्वामी बुध, सूर्य और चंद्रमा का गोचर बहुत शुभ है। शुक्र व्यवसाय के लिए लाभकारी रहेगा। नई बिजनेस योजनाएं पूरी होंगी। हरा और सफेद रंग शुभ हैं। रुका धन आएगा। रोज श्री रामचरितमानस का पाठ करें। अन्न दान करते रहें। भाग्य प्रतिशत-65%
कर्क-
गुरु और शनि शिक्षा-करियर में सुंदर प्रयास कराएंगे। संतान सफलता पाएंगे। रुके सरकारी काम बनेंगे। शनि से जुड़े तिल और कंबल शनिवार को दान करें। सफेद और नीला रंग शुभ हैं। रोज सुंदरकांड का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-65%
सिंह-
राशि स्वामी सूर्य सरकारी कामों में मदद करेंगे। गुरु द्वादश शुभ है। व्यवसाय में खास प्रगति होगी। भगवान भास्कर की उपासना करें। मंगलवार तक धन लेन-देन में सावधानी बरतें। गुरु-चंद्रमा का गोचर मंगलवार के बाद छात्रों को लाभ देगा। लाल और नारंगी रंग शुभ हैं। रोज गुड़ दान करें। भाग्य प्रतिशत-65%
कन्या-
इस सप्ताह बिजनेस से जुड़े रुके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। रोज भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। मंगलवार से शनिवार तक रुका धन आएगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हरा और नीला रंग शुभ हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का रोज पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-80%
तुला-
इस सप्ताह जॉब को लेकर खुश रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र और सूर्य का गोचर बिजनेस में खास लाभ देगा। श्री गणेश पूजा करें। जॉब में स्थान या दायित्व बदलाव संभव है। बुध-शुक्र का सहयोग लाभकारी रहेगा। धन आएगा। नीला और सफेद रंग शुभ हैं। कंबल दान करें। भाग्य प्रतिशत-65%
वृश्चिक-
मंगल और गुरु हर क्षेत्र में लाभ देंगे। मीडिया-आईटी जॉब में प्रमोशन होगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में प्रगति से खुशी मिलेगी। धार्मिक यात्रा की संभावना है। लाल और सफेद रंग शुभ हैं। श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें। रोज तिल दान करना लाभदायक होगा। भाग्य प्रतिशत-65%
धनु-
गुरु अष्टम और सूर्य एकादश गोचर, गुरु उच्च कर्क में। बुध वाणी कारक है। मंगलवार के बाद चंद्रमा जॉब में प्रमोशन का प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति होगी। राजनीति में पद संभव है। सफेद और लाल रंग शुभ हैं। गुरु के चने दाल-हल्दी दान करें। भाग्य प्रतिशत-65%
मकर-
सूर्य कर्म स्थान में, गुरु सप्तम और राशि स्वामी शनि तृतीय गोचर में जॉब-बिजनेस में लाभ देंगे। मंगल-केतु शुभ हैं। राजनीतिज्ञों को लाभ होगा। हरा और नीला रंग शुभ हैं। रोज गणेश पूजा करें। शनिवार को कंबल दान करें। रोज श्री अरण्यकांड का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-65%
कुंभ-
षष्ठम गुरु जॉब में बड़ी सफलता देंगे। धार्मिक अनुष्ठान शुरू होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। आसमानी और नीला रंग शुभ हैं। कन्या-मकर मित्रों से लाभ होगा। बुधवार को गाय को पालक-हरा चारा खिलाएं। भाग्य प्रतिशत-80%
मीन-
गुरु पंचम और सूर्य अष्टम बहुत शुभ हैं। शनि राशि में आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। छात्रों को लाभ होगा। गृह निर्माण में प्रगति होगी। पीला और लाल रंग शुभ हैं। कंबल दान करें। इस सप्ताह रुका धन मिल सकता है।