हरियाणा में मौसम का मिजाज: अगले दिनों का पूर्वानुमान
हरियाणा में मौसम का हाल
Kal Ka Mosam: हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार दोपहर को कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून तक मौसम में परिवर्तनशीलता बनी रहेगी। 15 से 16 जून के बीच कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
13 जून, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में 18 जून तक मौसम सामान्यतः परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव और आंशिक बादलवाई आने की संभावना है। 15 जून की रात और 16 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, 19 जून से प्रीमानसूनी हवाओं के आगमन से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
##########$$$####
डॉ. मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार