2025 Maruti Grand Vitara S-CNG: नई सुविधाओं के साथ लॉन्च
मारुति सुजुकी की नई पेशकश
2025 Maruti Grand Vitara S-CNG: भारत की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई 2025 Grand Vitara S-CNG को नए फीचर्स के साथ पेश किया है। इस मॉडल में सुरक्षा सुविधाओं की भरपूर मात्रा शामिल की गई है। ग्रैंड विटारा अपने सेगमेंट में सबसे आकर्षक SUV मानी जाती है, जिसमें 5 लोगों के बैठने की क्षमता है। आइए जानते हैं इस बार ग्रैंड विटारा सीएनजी में क्या खास है।
कीमत और विशेषताएँ
नई ग्रैंड विटारा के सीएनजी वेरिएंट में दो विकल्प उपलब्ध हैं। Delta CNG की कीमत 13.48 लाख रुपये है, जबकि Zeta CNG की कीमत 15.62 लाख रुपये है। सुरक्षा के लिहाज से इस गाड़ी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट और सभी टायर्स में डिस्क ब्रेक जैसे कई महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल हैं।
Grand Vitara S-CNG की कीमतें (Ex-showroom में INR) ** | |
वेरिएंट | कीमत (₹ में) |
Delta CNG | 13,48,000 |
Zeta CNG | 15,62,000 |
2025 ग्रैंड विटारा सीएनजी की विशेषताएँ
- 2.5 इंच डिस्प्ले के साथ ऑटो प्यूरिफायर,
- वायरलेस कनेक्टिविटी,
- स्टेयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल,
- 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम,
- क्लेरियन साउंड सिस्टम,
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम,
- रियर व्यू कैमरा,
- वायरलेस चार्जिंग डॉक,
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट,
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल,
- रियर एसी वेंट,
- 60:40 स्प्लिट के साथ रिक्लाइनिंग रियर सीट,
- इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन,
- कीलेस एंट्री,
- ऑटो-फोल्डिंग ORVM,
- सुजुकी कनेक्ट।
तकनीकी विशेषताएँ
तकनीकी विशिष्टताएँ – Grand Vitara S-CNG: | |||
लंबाई (मिमी) | 4345 | अधिकतम टॉर्क | CNG मोड: 64.6kW (87.8PS) @5500rpm |
ऊँचाई (मिमी) | 1645 | अधिकतम पावर | CNG मोड: 121.5 Nm@4200rpm |
चौड़ाई (मिमी) | 1795 | ईंधन दक्षता | 26.6 km/kg# |
इंजन और पावर
Grand Vitara S-CNG में नेक्स्ट जनरेशन K-series 1.5 लीटर ड्यूल जेट, ड्यूल VVT इंजन है। कंपनी का दावा है कि यह कार 26.6 km/kg का माइलेज देती है, जो न केवल उत्कृष्ट है बल्कि ईंधन की बचत में भी सहायक है।