जी.आर.डी. इंस्टिट्यूट देहरादून के 77 छात्रों को मिली बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी
जी.आर.डी. इंस्टिट्यूट में छात्रों की सफलता
देहरादून। राजधानी के प्रतिष्ठित जी.आर.डी. इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड, देहरादून के 77 छात्रों को विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी मिली है। इनमें बी.टेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएचएम, डीएचएम और बी.एससी. (एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया) के विद्यार्थी शामिल हैं।
चयनित छात्रों को डेव्सलेन, प्रोडेस्क आईटी, कॉलेबोरा टेक्नोलॉजीज, हयात रीजेंसी, सॉलिटेयर इन्फोसिस्टम्स, पुलमैन नोवोटेल एरोसिटी, और अन्य कई प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार के माध्यम से चुना गया। छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्थान के चेयरमैन इंदरजीत सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत और छात्रों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आज के समय में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सही दिशा भी आवश्यक है। संस्थान का उद्देश्य है कि हर छात्र अपने सपनों को पूरा कर सके।
संस्थान के महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी जारी है। लगभग 67 और बहुराष्ट्रीय कंपनियां जल्द ही चयन के लिए आएंगी। उन्होंने कहा कि संस्थान का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल पूरे साल छात्रों को तैयार करता है।
सभी शिक्षकों ने चयनित 77 छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर चेयरमैन इंदरजीत सिंह, प्रेजिडेंट डॉली ओबेराय, वाईस प्रेजिडेंट सरदार प्रबजी ओबेराय, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, और अन्य उपस्थित रहे।