टाटा सिएरा ने महिला क्रिकेट टीम को दी कार, ऐतिहासिक जीत का जश्न
महिला क्रिकेट टीम को टाटा सिएरा का तोहफा
Tata Sierra Women Cricket Team Gift Car: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए एक विशेष कदम उठाया है। कंपनी ने विश्व चैंपियन टीम को पहली टाटा सिएरा देने की घोषणा की है, जो कि कार की लॉन्चिंग से पहले की जा रही है। टाटा सिएरा का भारत में लॉन्च 25 नवंबर को होगा।
टाटा मोटर्स का संदेश
टाटा मोटर्स ने एक प्रेस रिलीज में कहा, "लेजेंड मीट्स लेजेंड्स"। यह कारें उन खिलाड़ियों को समर्पित हैं, जिन्होंने विश्व कप में अद्भुत प्रदर्शन कर इतिहास रचा। कंपनी ने कहा, "यह केवल एक कार नहीं है, बल्कि चैंपियंस की यात्रा का साथी है।" टाटा सिएरा की पहली डिलीवरी टीम के सभी सदस्यों को की जाएगी। खिलाड़ियों को सिएरा का टॉप-एंड मॉडल मिलेगा।
महिला क्रिकेट टीम की यात्रा
Tata Sierra Women Cricket Team
इस बारे में जानकारी देते हुए शैलेश चंद्रा, एमडी और सीईओ, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अद्भुत प्रदर्शन और शानदार जीत से पूरे देश को गर्वित किया है।
उनकी यात्रा दृढ़ संकल्प और विश्वास की शक्ति का एक सच्चा उदाहरण है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में, हमें इन लेजेंड्स को एक और लेजेंड, टाटा सिएरा देने का अवसर मिला है। यह उनकी भावना और देश को दिए गए गौरव का सम्मान है - दो लेजेंड्स, एक भावना, अनंत प्रेरणा।”
टाटा सिएरा की विशेषताएँ
टाटा मोटर्स लगातार अपनी आने वाली सिएरा SUV के टीजर वीडियो साझा कर रही है। पहले वीडियो में SUV का बाहरी लुक दिखाया गया था। इसके बाद, सनरूफ और इंटीरियर्स की झलक दिखाई गई। अब नए वीडियो में डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन सेटअप और इंटीरियर्स की अधिक जानकारी दी गई है।
तीन-स्क्रीन डैशबोर्ड
वीडियो का मुख्य आकर्षण डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन का सेटअप है। इसमें तीन जुड़े हुए डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, केंद्रीय टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल हैं। यह टाटा मोटर्स की किसी कार में पहली बार है। ऐसा लेआउट अभी महिंद्रा XEV 9e में मिलता है।
SUV का स्टीयरिंग व्हील और इंटीरियर्स
वीडियो में SUV का स्टीयरिंग व्हील दिखाया गया है, जिसमें कंपनी का रोशनी वाला लोगो है। यह डिजाइन टाटा मोटर्स के नए मॉडलों के समान है। SUV का बाहरी रंग भी दिखाया गया, जो इस बार लाल था, जबकि पहले वीडियो में यह पीले रंग में थी।