महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो का नया अवतार कल होगा लॉन्च
महिंद्रा बोलेरो का नया फेसलिफ्ट
महिंद्रा बोलेरो: भारत में सबसे विश्वसनीय और शक्तिशाली SUV मानी जाने वाली महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो का नया संस्करण 6 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। बोलेरो नियो के लिए यह पहला फेसलिफ्ट होगा, जो 2021 में पेश किया गया था। वहीं, बोलेरो के मौजूदा मॉडल के लिए यह संभवतः अंतिम बड़ा अपडेट होगा। लीक हुई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि दोनों SUVs में नया डिज़ाइन, अपडेटेड इंटीरियर्स और नए अलॉय व्हील्स शामिल होंगे।
दोनों SUVs में महिंद्रा का 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर डीजल इंजन होगा। बोलेरो नियो में एक अधिक शक्तिशाली mHawk100 इंजन मिलेगा, जो 100bhp की पावर और 240Nm का टॉर्क प्रदान करेगा।
फेसलिफ्टेड नियो में एक आधुनिक ग्रिल है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के बजाय हॉरिजॉन्टल स्लैट्स हैं, और इंजन एयरफ्लो को बेहतर बनाने के लिए एक नया एयरडैम भी जोड़ा गया है।
रंगों की बात करें तो बोलेरो नियो फेसलिफ्ट के ऊपरी वेरिएंट में ब्लैक-एंड-ब्राउन थीम दी गई है। इन ट्रिम्स में एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पियानो ब्लैक सराउंड और डैशबोर्ड व डोर हैंडल शामिल हैं, जो केबिन अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।