×

हरियाणा में ITI दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026

हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने 2026-27 सत्र के लिए ITI में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की है। इच्छुक छात्रों को आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, और परिवार आईडी के साथ पंजीकरण करना होगा। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट पर जाएं।
 

हरियाणा ITI दाखिला 2026

हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2026-27 सत्र के लिए दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की है।


 


एक प्रवक्ता ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जो छात्र राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण और स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। विभिन्न दाखिला चरणों में मेरिट और सीट आवंटन की जानकारी दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।


 


उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे दाखिला वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें। इसके अलावा, पंजीकृत अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://admissions.itiharyana.gov.in पर 15 जुलाई, 2026 तक ट्रेड और संस्थान का चयन कर सकते हैं।