PNB की नई एफडी स्कीम: 2 लाख रुपये पर कमाएं 1 लाख रुपये का ब्याज
नई दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक का शानदार ऑफर
नई दिल्ली: पिछले वर्ष की तुलना में इस साल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें थोड़ी कम हो गई हैं, फिर भी ग्राहकों के लिए सुरक्षित कमाई के अवसर अभी भी उपलब्ध हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में आयोजित एमपीसी (MPC) बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिसके बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए एक आकर्षक ऑफर पेश किया है। बैंक ने एफडी पर एक ऐसा शानदार प्रस्ताव लाया है, जिसमें निश्चित ब्याज के साथ उच्च रिटर्न की गारंटी दी जा रही है।
444 दिनों की एफडी पर 7.40 प्रतिशत ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खोलने की सुविधा प्रदान कर रहा है। बैंक की विभिन्न अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरें 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक हैं। विशेष रूप से, 444 दिनों की एफडी स्कीम में निवेश करने वाले ग्राहकों को 6.60 प्रतिशत से 7.40 प्रतिशत तक का आकर्षक ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा, 5 से 10 साल की अवधि के लिए भी 6.00 से 6.80 प्रतिशत का अच्छा रिटर्न दिया जा रहा है।
2 लाख रुपये के निवेश पर 1 लाख रुपये का ब्याज
यदि आप बिना किसी जोखिम के एकमुश्त बड़ी कमाई करना चाहते हैं, तो पीएनबी की 6 साल की एफडी स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। मान लीजिए कि आप इस स्कीम में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल 2,85,901 रुपये मिलेंगे। इसमें से 85,901 रुपये आपके फिक्स ब्याज के होंगे, जो आपकी शुद्ध कमाई है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष लाभ
पीएनबी ने अपने वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए इस स्कीम में विशेष लाभ प्रदान किया है। यदि कोई वरिष्ठ या अति वरिष्ठ नागरिक 6 साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर 2,99,732 रुपये मिलेंगे। इसमें उन्हें 99,732 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा, जो लगभग 1 लाख रुपये के बराबर है। बैंक 5 से 10 साल की लंबी अवधि वाली एफडी पर समान और आकर्षक ब्याज दरें प्रदान कर रहा है।